दलाल ने फर्जी वसीयतनामा बनाकर सीमेंट कंपनी को बेची जमीन: नीमच में महिला किसान ने आरोपी को पुलिस को सौंपा, शिकायत दर्ज कराई – Neemuch News

दलाल ने फर्जी वसीयतनामा बनाकर सीमेंट कंपनी को बेची जमीन:  नीमच में महिला किसान ने आरोपी को पुलिस को सौंपा, शिकायत दर्ज कराई – Neemuch News


नीमच जिले के नयागांव में एक महिला किसान की पैतृक जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। बावल निवासी दलाल अक्षय शर्मा ने बाबरी बाई की जमीन का फर्जी वसीयतनामा तैयार कर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी को बेच दी।

.

मामले का पता तब चला जब महिला किसान के भांजे ने दो साल बाद जमीन की ऑनलाइन नकल निकलवाई। खेत का सर्वे नंबर कंपनी के नाम दर्ज मिला। बाबरी बाई ने जमीन न तो बेची थी और न ही बेचने की अनुमति दी थी।

बाबरी बाई अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। वह कई सालों से इस जमीन पर खेती कर रही हैं। जांच में पता चला कि फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी अक्षय शर्मा है। सभी दस्तावेजों में उसके हस्ताक्षर गवाह के रूप में मिले हैं।

नयागांव नगर परिषद उपाध्यक्ष हरीश धाकड़ और बोरखेड़ी सरपंच शंभूलाल धाकड़ ने आरोपी से पूछताछ की। अक्षय शर्मा ने जुर्म कबूल किया। उसे नयागांव पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया है।

घटना की टाइमिंग इस प्रकार है

फर्जी वसीयत का आदेश 26/11.2024 को करवाया गया।

फर्जी वसीयत के बाद 21 मार्च 2025 को जमीन जावद निवासी महिला के नाम पर कराई गई।

जमीन विक्रम सीमेंट फैक्ट्री को 31.7.2025 को बेची गई।

जमीन मलिक को ठगी का पता 4 से 5 दिन पूर्व ही चला है।

आज 19 सितंबर को दलाल को पकड़ कर नयागांव चौकी पुलिस को सौंपा गया है और शिकायत भी आज ही दर्ज कराई गई है।

बाबरी बाई इनकी जमीन फर्जी तरीके से दलाल ने बेची थी।

चौकी प्रभारी मंगलसिंह राठौर ने बताया कि सीमेंट कंपनी के प्रमोद रत की भी संलिप्तता की जांच हो रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि एक गिरोह लगातार जमीनों में हेरफेर कर फैक्ट्री के नाम कर रहा है।

बाबरी बाई मां के साथ में।

बाबरी बाई मां के साथ में।



Source link