12 साल से काम कर रहे नौकर ने की चोरी: ग्वालियर में पूर्व पार्षद के घर से 5 लाख के जेवर और नकदी ले भागा – Gwalior News

12 साल से काम कर रहे नौकर ने की चोरी:  ग्वालियर में पूर्व पार्षद के घर से 5 लाख के जेवर और नकदी ले भागा – Gwalior News



पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सिंह तोमर के घर से लाखों के गहने चोरी हो गए।

ग्वालियर में भाजपा के नेता और पूर्व पार्षद के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी घर में काम करने वाले नौकर ने की और वारदात के बाद अपने गांव भाग गया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 5 लाख रुपए है।

.

घटना 8 अगस्त की है, ग्वालियर थाना पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार रात को मामला दर्ज किया हैं। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस कुछ कहने से भी बच रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

8 अगस्त को पता चला चोरी हो गए गहने तानसेन नगर पंजाब नेशनल बैंक के पास रहने वाले धर्मेंद्र सिंह तोमर बीजेपी के नेता हैं और पूर्व में पार्षद रह चुके हैं। धर्मेन्द्र सिंह तोमर उर्फ गुड्डू की पत्ती मधु तोमर ने 8 अगस्त को उन्हें बताया कि घर में रखे पुराने व पुश्तैनी जेवरातों में से कुछ जेवर गायब हैं।

यह सुनते ही धर्मेंद्र तोमर ने जेवरातों का मिलान किया तो पता चला कि सोने के झुमके, कंगन, चूड़ी तथा बेंदा नहीं था। जेवर गायब हुए तो घर में एक-दूसरे बात की गई कि कहीं ऐसा तो नहीं पहनने के बाद कहीं रखकर भूल गया हो। लेकिन उनकी पत्नी मधु ने मना कर दिया कि कहीं आना-जाना नहीं हुआ है, इसलिए जेवर पहनने और कहीं रखने का सवाल ही नहीं है।

12 सालों से काम कर रहा था नौकर अमित यादव बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सिंह तोमर उर्फ गुड्डू के घर में अमित यादव पुत्र वृषभान यादव पिछले 12 वर्ष से काम कर रहा था। धर्मेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि उनके परिचित ने ही अमित यादव को घर में काम पर रखने के लिए कहा था।

उन्होंने बताया कि अमित ने धीरे-धीरे करके एक-एक जेवर व नकद रुपए अलमारी के लॉकर से चोरी किए इसलिए कुछ पता नहीं चल सका। रुपए कितने निकाले इस बात की जानकारी वह नहीं दे सके।



Source link