धान खरीदी में किसानों से धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार: बालाघाट में बीज निर्माण कंपनी के नाम पर 3 लाख की ठगी; मुख्य आरोपी फरार – Balaghat (Madhya Pradesh) News

धान खरीदी में किसानों से धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार:  बालाघाट में बीज निर्माण कंपनी के नाम पर 3 लाख की ठगी; मुख्य आरोपी फरार – Balaghat (Madhya Pradesh) News



गढ़ी पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बालाघाट जिले के आदिवासी अंचल में धान खरीदी के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गढ़ी पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी विनोद भाषंत अभी भी फरार है। आरोपियों ने बीज निर्माण करने वाली हालोन फार्मर प्

.

यह धोखाधड़ी गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां 11 किसानों ने अपनी धान बेची थी। किसानों ने धान का भुगतान न मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। गढ़ी थाना प्रभारी भूपेंद्र पंद्रो ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपियों ने कंपनी के नाम पर धान खरीदी कर भुगतान नहीं किया।

एसडीओपी ने बताया मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है

एसडीओपी करणदीप सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले में बैजलपुर निवासी 38 वर्षीय बंशी उर्फ बसंत यादव (पिता श्यामलाल यादव) और गढ़ी निवासी 43 वर्षीय दिनेश कुमार मरकाम (पिता धनवासिंह मरकाम) को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी विनोद भाषंत मार्च से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भूपेंद्रसिंह पंद्रो, सउनि लखनलाल कटरे, प्रआर. तेजराम उईके, कार्य.प्रआर. गणेश मरावी, आरक्षक नागवेंद्र पांडे, शुभम सेन, मंगलेश धुर्वे, नितेश नाग, दानिश खान, मआर. नेहा कुर्मी और प्रतिमा मेरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link