पकड़ने वाले थे घर वापसी की फ्लाइट, एशिया कप में अचानक पलट गया सारा समीकरण

पकड़ने वाले थे घर वापसी की फ्लाइट, एशिया कप में अचानक पलट गया सारा समीकरण


Last Updated:

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर एशिया कप से किया बाहर
नई दिल्ली. एशिया कप में एक दिन पहले तक कोई यह मान नहीं रहा था कि अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. किसी को इस बात पर यकीन नहीं था कि बांग्लादेश जैसी टीम सुपर 4 में पहुंचेगी. श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले ने एशिया कप के सारे समीकरण बदल दिए. अफगानिस्तान की टीम 170 रन का लक्ष्य रखने के बाद भी हार गई. श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया और बांग्लादेश की लौटरी लग गई.

अफगानिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ जब हार मिली तो उसके सुपर 4 में पहुंचने की उम्मीद जिंदा थी. उनको सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतना था और वो अगले दौर में पहुंच जाती. टीम के हालिया प्रदर्शन की वजह से सबको लग रहा था ये काम मुश्किल नहीं होगा. बांग्लादेश को श्रीलंका से मिली हार के बाद सबको ऐसा लगा था ये टीम सुपर 4 में नहीं पहुंच पाएगी. उसने अफगानिस्तान के हराया और फिर वो हुआ जिसका इंतजार पूरे बांग्लादेशी फैन कर रहे थे.



Source link