सरकारी योजना के तहत मिल रहा है पशु खरीदने का सुनहरा मौका! जानिए कैसे उठाएं लाभ

सरकारी योजना के तहत मिल रहा है पशु खरीदने का सुनहरा मौका! जानिए कैसे उठाएं लाभ


Last Updated:

यदि आप भी पशुपालन का व्यवसाय करना चाहते हैं और लंबे समय से आप योजना की जानकारी खोज रहे हैं तो आज हम आपको पशु चिकित्सक एक्सपर्ट डॉक्टर अजय रघुवंशी के अनुसार एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे है कि पशु चिकित्सा विभाग की ओर से आचार्य विद्यासागर योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत आपको 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा.

बुरहानपुर:  यदि आप भी कुछ बिजनेस करने का प्लान बना रहे हैं और आप पशुपालन कर डेरी का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए एक पशु चिकित्सा विभाग की ओर से चलाई जाने वाली योजना है उसका आप लाभ लेकर अनुदान भी प्राप्त कर सकते हैं. यदि आप ओबीसी वर्ग से आते हैं तो आपको ₹100000 तक अनुदान प्राप्त होगा यदि एसटी और एससी वर्ग से आते हैं तो आपको ₹200000 तक अनुदान प्राप्त होगा. आपको 10 लाख रुपए पशु खरीदने के लिए मिलेंगे. केवल आपके पास एक एकड़ खेती होना चाहिए वही लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

यदि आप भी पशुपालन का व्यवसाय करना चाहते हैं और लंबे समय से आप योजना की जानकारी खोज रहे हैं तो आज हम आपको पशु चिकित्सक एक्सपर्ट डॉक्टर अजय रघुवंशी के अनुसार एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे है कि पशु चिकित्सा विभाग की ओर से आचार्य विद्यासागर योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत आपको 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा. जिसके माध्यम से आप पशु खरीद सकते हैं. सामान्य वर्ग को ₹100000 की सब्सिडी मिलेगी तो वही एसटी और एससी वर्ग को ₹200000 की सब्सिडी दी जाएगी जो भी व्यक्ति इसमें आवेदन करना चाहते हैं उसके पास एक एकड़ भूमि होना आवश्यक है.

आवेदन के लिए लगेंगे यह दस्तावेज 

यदि आप भी पशुपालन विभाग की आचार्य विद्यासागर योजना के तहत आवेदन करने के लिए कार्यालय में जा रहे हैं तो यह कार्यालय संजय नगर में स्थित है वहां पर आपको आधार कार्ड समग्र आईडी और खेत की बई के साथ आवेदन जमा करना है. जैसे ही आप आवेदन जमा करेंगे 15 दिन में आपकी यह पूरी प्रक्रिया हो जाएगी. केवल आप बैंक से डिफाल्टर नहीं होना चाहिए.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सरकारी योजना के तहत मिल रहा है पशु खरीदने का सुनहरा मौका! जानिए कैसे उठाएं लाभ



Source link