14 लाख की सीसी रोड चार महीने में उखड़ी: खिलचीपुर में पार्षद ने ठेकेदार पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया; कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए – rajgarh (MP) News

14 लाख की सीसी रोड चार महीने में उखड़ी:  खिलचीपुर में पार्षद ने ठेकेदार पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया; कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए – rajgarh (MP) News


खिलचीपुर के वार्ड क्रमांक 7 में करीब चार महीने पहले 14 लाख रुपए की लागत से बनाई गई सीसी रोड की गुणवत्ता पर विवाद खड़ा हो गया है। पार्षद राधा गुप्ता की शिकायत पर कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने गंभीरता दिखाते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) विभाग के का

.

पार्षद गुप्ता ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद के माध्यम से ठेकेदार विश्वकर्मा इंटरप्राइजेज जीरापुर ने पीपली बाजार से साहू मंदिर तक बनाई गई सड़क तकनीकी मानकों के विपरीत तैयार की। शिकायत में कहा गया है कि जहां सड़क की मोटाई 8 इंच होना थी, वहां कहीं 3 तो कहीं 4 इंच की ही सीसी डाली गई। नतीजतन महज कुछ महीनों में ही सड़क जगह-जगह पूरी तरह उखड़ गई और गिट्टिया बाहर आ गईं।

पार्षद का आरोप है कि मटेरियल टेस्टिंग रिपोर्ट वास्तविक जांच के बजाय पैसे लेकर फर्जी बनाई गई है। ठेकेदार ने न सिर्फ घटिया निर्माण किया, बल्कि भुगतान भी ड्राइंग-डिजाइन से अधिक कार्य दिखाकर वसूल लिया। इससे शासन को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

उन्होंने शिकायत में कहा कि सड़क की वर्तमान स्थिति से आम लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जगह-जगह गिट्टी बाहर आने और धूल उड़ने से सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। यह न केवल जनस्वास्थ्य के लिए खतरा है बल्कि सार्वजनिक असुविधा भी बढ़ा रहा है।

पार्षद गुप्ता ने कलेक्टर से मांग की कि संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि एक माह में दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षद साथियों के साथ नगर परिषद में भूख हड़ताल पर बैठेंगी और आवश्यकता पड़ी तो उच्च न्यायालय की शरण भी लेंगी।

कलेक्टर ने सभी बिंदुओं की तकनीकी जांच RES विभाग से कराने का आदेश देकर 15 दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।



Source link