Asia Cup: पहले पड़े लगातार 5 छक्के फिर पिता के हार्ट अटैक से हुई मौत की खबर

Asia Cup: पहले पड़े लगातार 5 छक्के फिर पिता के हार्ट अटैक से हुई मौत की खबर


Last Updated:

एशिया कप में डेब्यू मैच खेलते हुए दुनिथ वेलालागे को अफगानिस्तान के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के पड़े, मैच के बाद पिता Suranga Wellalage की मौत की खबर मिली.

श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेलालागे के पिता का निधन हो गया है
नई दिल्ली. श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेलालागे एशिया कप में अपने डेब्यू मैच को पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएंगे. उनको अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ एक ओवर में लगातार 5 छक्के पड़े और मैच के बाद पिता के मौत की दुखत खबर सुनने को मिली. इस मैच में श्रीलंका की टीम को जीत मिली और उसने अफगानिस्तान को एशिया कप से बाहर कर दिया. जीत के बाद मिली दुनिथ वेलालागे के मौत की खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया.

एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के 22 साल के स्पिनर दुनिथ वेलालागे ने अपना डेब्यू किया. पहला मैच खेल रहे इस खिलाड़ी के साथ वो हुई जो कोई भी नहीं चाहता. उनको पहले ही मुकाबले में एक ओवर में 5 लगातार छक्के पड़े. मैच खत्म होने के बाद जो हुआ उसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता. दुनिथ वेलालागे को टीम मैनेजर ने पिता के हार्ट अटैक से मौत की जानकारी दी. महज 22 साल की उम्र में एक दिन में ऐसी तकलीफ झेलने के बाद वो बुरी तरह से टूट गए.



Source link