Last Updated:
Desi Murgi Palan Idea: देसी मुर्गी पालन ग्रामीणों के लिए नया अवसर बनकर उभरा है. विशेषज्ञों के अनुसार इन दो नस्ल के मुर्गी पालन से आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
देसी नस्लों का महत्व
देसी नस्लों में असिल, कड़कनाथ और अन्य किस्में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं. इनमें असिल और लेयर नस्ल की मुर्गियां सालभर में करीब 250 से 300 अंडे देने में सक्षम होती हैं. वहीं देसी मुर्गियां और कड़कनाथ एक साल में लगभग 150 से 200 अंडे देती हैं. देसी नस्ल की खासियत यह है कि इनके अंडों और मांस की बाजार में हमेशा अच्छी कीमत मिलती है.
विशेषज्ञ बताते हैं कि कड़कनाथ नस्ल सबसे ज्यादा लाभकारी है. इसका मांस बाजार में ऊंचे दाम पर बिकता है और एक अंडा 15 से 20 रुपये तक में खरीदा जाता है. यही वजह है कि किसान धीरे-धीरे कड़कनाथ की ओर रुझान दिखा रहे हैं. विंध्य क्षेत्र में खासतौर पर देसी नस्ल और कड़कनाथ की खेती को प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि इसका स्थानीय बाजार मजबूत है.
विशेषज्ञ की राय
लोकल 18 से बातचीत में प्रभारी जिला पशुचिकित्सालय के डॉ. बृहस्पति भारती ने बताया कि मुर्गियों को दो हिस्सों में बांटा जाता है एक तो देसी नस्ल और दूसरे में ब्रायलर और लेयर शामिल है. ब्रायलर को मांस के लिए जबकि लेयर को अंडा उत्पादन के लिए पाला जाता है. सतना में लेयर फार्मिंग अभी बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा में नहीं है जबकि जबलपुर, इंदौर में इसका बड़ा स्तर पर उत्पादन हो रहा है. ऐसे में सतना और आसपास के किसान इस मौके का फायदा उठाकर बेहतर कमाई कर सकते हैं.
किसानों के लिए बड़ा अवसर
विशेषज्ञ मानते हैं कि अंडा और मांस की बढ़ती मांग को देखते हुए देसी मुर्गा पालन आने वाले समय में किसानों के लिए सबसे लाभकारी विकल्प साबित हो सकता है. सही नस्ल और सही प्रबंधन के साथ यह व्यवसाय ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का नया रास्ता खोल रहा है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें