Last Updated:
Suryakumar yadav: सूर्यकुमार यादव ने हंसते-हंसते उस किस्से के बारे में बताया, जिसके चलते वो ओमान के खिलाफ मुकाबले के दौरान नंबर-11 तक केवल डगआउट में ही बैठै रहे. अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भी भारतीय कप्तान से पहले बैटिंग के लिए आए.
‘अर्शदीप मेरे पास आए…’
सूर्यकुमार यादव ने यह स्पष्ट किया कि उनका प्राथमिक उद्देश्य मैच जीतना है न कि व्यक्तिगत रन बनाना. इसके चलते उन्होंने मैच की शुरुआत में खुद बैटिंग के लिए नहीं उतरने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा, “हर्षित (राणा) वैसे भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. हम देखना चाहते थे कि वह आखिरी 3–4 ओवरों में कैसे बल्लेबाजी करते हैं. जब 1–2 ओवर बाकी थे तो अर्शदीप ने कहा कि वह बैटिंग करना चाहते हैं. मैंने कहा कोई समस्या नहीं, आप जा सकते हैं.”
निचले क्रम को बैटिंग का अनुभव देना चाहता है भारत
इस रणनीति से यह संदेश भी मिलता है कि टीम इंडिया हर खिलाड़ी को मैदान पर अनुभव देने और दबाव में प्रदर्शन करने का अवसर देना चाहती है. युवा खिलाड़ियों को अंत के ओवरों में बल्लेबाजी करने का मौका देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और टीम का प्रदर्शन भी संतुलित रहता है. सूर्यकुमार की सोच टीम की लंबी अवधि की सफलता पर आधारित है. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में केवल व्यक्तिगत स्कोर की चिंता नहीं बल्कि टीम की रणनीति, दबाव में संयम और सही फैसले लेने पर ध्यान देना जरूरी है. उनकी यह मानसिकता सुपर-4 और फाइनल जैसे अहम मुकाबलों में भारत के लिए निर्णायक साबित हो सकती है.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें