ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक जर्सी पहनकर क्यों उतरी भारतीय महिला टीम? बेहद खास है वजह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक जर्सी पहनकर क्यों उतरी भारतीय महिला टीम? बेहद खास है वजह


Indian Womens Team Pink Jersey: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीसरे वनडे मुकाबला खेला गया. 1-1 से बराबर इस तीन मैचों की सीरीज की निर्णायक जंग में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर और मेजबानों को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मैच में एक खास पिंक जर्सी पहनकर मैदान में उतरी. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है…

टीम इंडिया ने क्यों पहनी पिंक जर्सी?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान जो एक खास पिंक जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी, इसकी घोषणा BCCI ने पहले ही कर दी थी. भारतीय महिला टीम ने खास उद्देश्य से यह जर्सी पहनी. दरअसल, एसबीआई लाइफ के सहयोग से की गई इस पहल का उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाना है.  
हरमनप्रीत कौर ने दिया बयान

Add Zee News as a Preferred Source


कप्तान हरमनप्रीत का मैसेज

बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो संदेश में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘हम हर दिन अनिश्चितताओं के लिए अभ्यास करते हैं और यह जर्सी आपको तैयार रहने की याद दिलाती है. आइए ब्रेस्ट की स्वयं जांच (breast self-examination) को एक मासिक आदत बनाएं और ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ खड़े हों.’

भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा ने कहा, ‘यह पिंक जर्सी सिर्फ एक प्रतीक से कहीं बढ़कर है. यह जीवन बचाने वाली आदत बनाने का एक आह्वान है. आइए मिलकर ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ लड़ें और खुद को जीवन का एक आलिंगन दें.’

पहले भी हो चुका है ऐसा

यह पहला मौका नहीं है, जब भारतीय टीम ने जागरुकता के लिए क्रिकेट के मैदान पर कुछ किया है. भारतीय पुरुष टीम ने विभिन्न कारणों को बढ़ावा देने और श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष किट और कैप पहन चुकी है. 2016 में विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक वनडे के दौरान, पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने अपनी मां के नाम लिखी हुई जर्सी पहनी थी. वहीं, 2019 में उन्होंने रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक वनडे में सैन्य-प्रिंट वाली (camouflage) कैप पहनी थी, ताकि पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा सके.





Source link