कमरा बंद…फोन बंद..पाकिस्तान को कैसे चुटकियों में मात देता है भारत? खुला राज

कमरा बंद…फोन बंद..पाकिस्तान को कैसे चुटकियों में मात देता है भारत? खुला राज


Last Updated:

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले अपने खिलाड़ियों को गुरु मंत्र दिया है. सूर्या ने कहा कि बाहरी शोर से बचने के लिए ये तरीका बेस्ट है.भारतीय कप्तान के इतना कहते प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी लोग हंसने लगे.

सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला हमेशा से एक जंग की तरह रह है. एशिया कप के सुपर फोर में भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी.यह मुकाबला दुबई में भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने खिलाड़ियों को अहम सलाह दी है. सूर्या का कहना है कि इस मैच को लेकर बाहर क्या कुछ बातें हो रही है.इससे बचने का सबसे बेस्ट तरीका यही है कि आप अपने मोबाइल को स्विच ऑफ करो और कमरा बंद करके सो जाओ. फिर अगले दिन मुकाबला खेलने उतरो.

भारत ने ओमान को हराकर एशिया कप में जीत की हैट्रिक लगाई. इस मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने अंदाज में एक ऐसा मंत्र दिया, जिसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया.ओमान के खिलाफ शानदार जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने बड़ी बेबाकी से कहा, ‘कमरा बंद करो, फोन स्विच ऑफ करो, और सो जाओ!’ ये सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंस पड़े, लेकिन इस मजाकिया अंदाज में छिपा था एक गहरा फलसफा, जो इस बड़े मुकाबले की तैयारी का राज खोलता है.

सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र.
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का ये मंत्र सिर्फ एक मजेदार जवाब नहीं, बल्कि एक ऐसी रणनीति है, जो भारतीय टीम की मानसिक मजबूती को दर्शाती है. उन्होंने आगे बताया कि बाहरी शोर चाहे वो सोशल मीडिया की ट्रोलिंग हो, दोस्तों की सलाह हो, या फिर फैंस की बेताबी, इससे खुद को बचाना बेहद जरूरी है. भारतीय कप्तान ने कहा कि अगर आप टूर्नामेंट में अच्छा करना चाहते हैं, तो बाहरी आवाजों को नजरअंदाज करना ही होगा.’

सूर्या ने ये भी मानते हैं कि हर आवाज को अनसुना करना जरूरी नहीं. कभी-कभी कोई अच्छी सलाह मिल सकती है, जो मैदान पर काम आ सकती है. बस आपको ये चुनना है कि क्या सुनना है और क्या छोड़ना है. भारतीय कप्तान का ये अंदाज उनकी लीडरशिप का एक अलग ही रंग दिखाता है. वो न सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज हैं, बल्कि एक ऐसे कप्तान भी, जो अपनी टीम को मानसिक रूप से तैयार रखते हैं. उनके इस मंत्र का असर उनकी बातों से साफ झलकता है.टीम इंडिया इस बड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है.

सूर्या ने कहा कि उनकी टीम के सभी खिलाड़ी बेहद अच्छी स्थिति में हैं. ये आत्मविश्वास उस ऊर्जा को दर्शाता है, जो रविवार को मैदान पर देखने को मिल सकती है. पाकिस्तान के खिलाफ ये मुकाबला सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि दो देशों की भावनाओं का संगम है. सूर्यकुमार का ये हल्का-फुल्का मंत्र शायद उस तनाव को कम करने की एक कोशिश हो, जो ऐसे बड़े मैचों से पहले हर खिलाड़ी महसूस करता है. तो, क्या सूर्या का ये मंत्र भारतीय टीम को जीत की राह पर ले जाएगा? रविवार को मैदान पर जवाब मिलेगा, लेकिन तब तक सूर्या का ये मंत्र फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहेगा.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

कमरा बंद…फोन बंद..पाकिस्तान को कैसे चुटकियों में मात देता है भारत? खुला राज



Source link