कुएं में गिरी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है।
छिंदवाड़ा में श्रद्धालुओं से भरी एक कार बेकाबू होकर बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। हादसे में कार सवार 7 लोगों में से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया, तीनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। चौथे शख्स का शव शनिवार सुबह सव
.
हादसा शुक्रवार शाम 6 बजे छिंदवाड़ा- बैतूल स्टेट हाईवे पर टेमनी खुर्द के पास हुआ। कार सवार लोग धार्मिक अनुष्ठान के लिए यात्रा पर निकले थे। बैतूल के बालाजीपुरम धाम में दर्शन के बाद चित्रकूट लौट रहे थे।
इस दौरान कार का टायर फटने से वह बेकाबू हो गई। हाईवे किनारे बने एक कुएं में गिर गई। सूचना मिलने पर सांवरी चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही।
ग्रामीणों ने तीन लोगों को सुरक्षित बचाया हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। 3 साधुओं को एम्बुलेंस से मोहखेड़ सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। डॉ. प्रमोद वासनिक ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
देखिए तस्वीरें
कार पेड़ से टकराकर बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई।

हादसे के बाद वहां की भीड़ लग गई। कुछ देर जाम की स्थिति भी बनी।

जेसीबी और क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

कार में सवार 3 लोगों को बचा लिया गया। कुएं से 4 लोगों के शव निकाले गए।

चौथे शख्स का शव शनिवार सुबह सवा 5 बजे के आसपास बरामद हुआ।

कार सवार धार्मिक यात्रा पर निकले थे। बैतूल से चित्रकूट लौट रहे थे।

कुएं में गिरे संत काे बाहर निकाला गया।

कुएं के अंदर से कार को भी निकाल लिया गया है।
संत बालाजीपुरम धाम से चित्रकूट लौट रहे थे चित्रकूट के निवासी संत बैतूल के बालाजीपुरम धाम दर्शन करके लौट रहे थे। डॉ. विकास सिंह बघेल ने बताया कि हादसे के बाद तीन घायल संतों को लाया गया था। उनका प्राथमिक इलाज किया गया। बाकी तीन पहले से ही ब्रेन डेड थे।
हादसे में इनकी गई जान
- राकेश गिरी पिता गिरधारी
- मलखान गिरी पिता मेवा
- गुलाब गिरी पिता नत्थू
- कल्लू उर्फ लक्ष्मी गिरी
हादसे में घायल हुए संत
- राकेश गिरी पिता छिंदी
- शिवपूजन गिरी पिता मुंशी गिरी
- मार्तण्ड गिरी पिता शिवपूजन गिरी
घायलों से मिलने पहुंचे भाजपा सांसद हादसे में तीन घायल संतों से मिलने के लिए छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू पहुंचे। उन्होंने कहा कि चित्रकूट से आए संतों के साथ दुःखद हादसा हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी उनके माध्यम से मुझे जानकारी ली है। मैंने डॉक्टर को उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
यह खबर भी पढ़ें
MP के मंदसौर में वैन कुएं में गिरी,12 की मौत, बाइक से टकराई थी

एमपी के मंदसौर में ईको वैन बाइक से टकराकर कुएं में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत 4 लोग घायल हो गए। वैन सवार करीब 14 लोग उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी वैन की एक बाइक से टक्कर हो गई। पढ़ें पूरी खबर