नीमच में खेत पर करंट लगने से युवक की मौत: 24 साल के अर्जुन की ट्यूबवेल मोटर चलाते समय जान गई, पत्नी डिलीवरी के लिए मायके में – Neemuch News

नीमच में खेत पर करंट लगने से युवक की मौत:  24 साल के अर्जुन की ट्यूबवेल मोटर चलाते समय जान गई, पत्नी डिलीवरी के लिए मायके में – Neemuch News


नीमच सिटी थाना क्षेत्र के गांव पिपलिया व्यास में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 24 वर्षीय अर्जुन की करंट लगने से मौत हो गई। अर्जुन सुबह 6 बजे अपने खेत पर ट्यूबवेल की मोटर चलाने गए थे।

.

मोटर चलाते समय उन्हें करंट लग गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खेत पर पहुंचे। वहां अर्जुन बेसुध पड़े मिले और करंट का तार नीचे गिरा हुआ था। परिजन तुरंत उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक अर्जुन बंजारा समाज से थे और पिपलिया व्यास के रहने वाले थे। वह अपने माता-पिता डालूराम के इकलौते बेटे थे। कुछ समय पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी डिलीवरी के लिए मायके गई हुई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और बंजारा समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।



Source link