नीमच के रेवली देवली स्कूल विवाद में कूदा गुर्जर समाज: निष्कासित छात्रों की वापसी और FIR रद्द की मांग; प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा – Neemuch News

नीमच के रेवली देवली स्कूल विवाद में कूदा गुर्जर समाज:  निष्कासित छात्रों की वापसी और FIR रद्द की मांग; प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा – Neemuch News


थाने में ज्ञापन देने पहुंच प्रदर्शनकारी।

नीमच के रेवली देवली स्थित शासकीय स्कूल में छात्रों के बीच हुए विवाद ने सामाजिक रूप ले लिया है। झालरी मेल्की गांव के सात बच्चों के निलंबन और दो छात्रों पर FIR दर्ज होने के विरोध में गुर्जर समाज ने प्रदर्शन किया।

.

गुर्जर समाज के लोग शनिवार दोपहर सबसे पहले नीमच सिटी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के नाम निरीक्षक पुष्पा चौहान को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद वाहन रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां धरना दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने पांच बच्चों को बहाल कर दिया है। FIR मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिटी थाने के बाहर प्रदर्शन करते गुर्जर समाजजन।

सभी छात्रों का प्रवेश तुरंत बहाल करने की मांग

गुर्जर समाज की मांग है कि सभी निष्कासित बच्चों का प्रवेश तुरंत बहाल किया जाए। साथ ही दो बच्चों के खिलाफ दर्ज FIR वापस ली जाए। समाज का कहना है कि घटना वाले दिन दोनों पक्षों के अभिभावकों ने बच्चों को समझाकर आपस में सुलह कर ली थी। लेकिन अगले दिन कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

समाज ने रेवली देवली के प्राचार्य के स्थानांतरण को रोकने की मांग की है। साथ ही झालरी में हाई सेकेंडरी स्कूल की पुरानी मांग को भी दोहराया है। इससे पहले पिपलिया नाथावत और रेवली देवली के ग्रामीणों ने एक घायल छात्र के समर्थन में नीमच-मनासा मार्ग पर चक्का जाम किया था।



Source link