पाकिस्तान पर जीत के बाद क्रिकेट प्रेमी बोले- टीम में बड़े बदलाव की नहीं जरूरत!

पाकिस्तान पर जीत के बाद क्रिकेट प्रेमी बोले- टीम में बड़े बदलाव की नहीं जरूरत!


Last Updated:

Public Opinion On Team India: भारत ने पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज की, टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन की सराहना हो रही है. क्रिकेट प्रेमियों के अनुसार मौजूदा प्लेइंग इलेवन ही जीत की गारंटी है.

जोधपुर. भारत की पाकिस्तान पर मिली जीत के बाद देशभर में क्रिकेट का जुनून देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया के खेल की हर कोई सराहना कर रहा है और अब सबसे बड़ी चर्चा टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर हो रही है. क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि मौजूदा प्लेइंग इलेवन में बैटिंग और बॉलिंग का संतुलन बेहतरीन है और इसी वजह से पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने दमदार प्रदर्शन किया. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि आगे आने वाले मैचों में टीम को बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है. बस कुछ विकल्प जैसे संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है. फिलहाल मौजूदा कॉम्बिनेशन ही भारत की जीत की गारंटी माना जा रहा है.

क्रिकेट प्रेमी दिलीप ने बताया कि टीम का कॉम्बिनेशन अभी काफी अच्छा है. भारत के पास हर फॉर्मेट में दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं. हां, कुछ खिलाड़ियों को लेकर सेलेक्शन पर सवाल जरूर उठते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि जो खिलाड़ी टीम में हैं, उन्होंने हाल के मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. सेलेक्टर्स ने बैटिंग और बॉलिंग का संतुलन सही बनाया है और इसी वजह से पाकिस्तान के खिलाफ भारत को शानदार जीत मिली.

भारतीय टीम के प्रदर्शन पर गर्व
क्रिकेट प्रेमी पप्पू राम ने बताया कि भारत की पाकिस्तान पर जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है. यह एकतरफा मुकाबला रहा, जिसमें भारतीय टीम हर विभाग में बेहतर साबित हुई. चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. पाकिस्तान फिलहाल भारत को टक्कर देने की स्थिति में नहीं है. यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट की मजबूती का सबूत है.

बड़े बदलाव की नहीं जरूरत
अशोक पटेल ने बताया कि कॉम्बिनेशन में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है. पिछले मैच में यही प्लेइंग इलेवन थी और टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. बस एक-दो विकल्प जैसे संजू सैमसन को ओपनिंग में मौका दिया जा सकता है, लेकिन अभी के लिए यही बैलेंस सही लगता है. यही संयोजन भारत को आगे भी जीत दिला सकता है.

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें

homecricket

पाकिस्तान पर जीत के बाद क्रिकेट प्रेमी बोले- टीम में बड़े बदलाव की नहीं जरूरत!



Source link