बस 1 स्टेप दूर भोपाल मेट्रो…नट-बोल्ट तक देखेगी CMRS: 25-26 सितंबर को पहली टीम भोपाल पहुंचेंगी; जानिए क्यों अहम है ये दौरा? – Bhopal News

बस 1 स्टेप दूर भोपाल मेट्रो…नट-बोल्ट तक देखेगी CMRS:  25-26 सितंबर को पहली टीम भोपाल पहुंचेंगी; जानिए क्यों अहम है ये दौरा? – Bhopal News


भोपाल में मेट्रो का कमर्शियन रन अक्टूबर में प्रस्तावित है।

कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम 24 सितंबर की रात में भोपाल पहुंच जाएगी। फिर 25 और 26 सितंबर को निरीक्षण करेगी। इसके बाद एक और टीम भोपाल पहुंचेंगी। मेट्रो के लिए सीएमआरएस का दौरा सबसे महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि ‘ओके’ रिपोर्ट मिलने के बाद ही क

.

मेट्रो अफसरों की माने तो ये टीमें ट्रैक के नट-बोल्ट से लेकर सिग्नल, इंट्री-एग्जिट गेट, डिपो तक देखेगी। निरीक्षण में यदि सबकुछ पैमाने और सुरक्षा के लिहाज से परफेक्ट मिलता है तो सीएमआरएस की टीम ‘ओके’ रिपोर्ट देगी। इसके बाद कॉमर्शियल रन की तारीख तय कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पिछले महीने मेट्रो में सफर करके जानकारी ले चुके हैं।

कौन-सी टीम क्या देखेगी?

  • पहली टीम: यह 25 और 26 सितंबर को दौरा करेगी। इसके जिम्मे डिपो और गाड़ी का होगा। डिपो में मेट्रो की सभी जरूरतें जानी जाएगी। वहीं, मेट्रो के अंदर फंक्शन, सॉफ्टवेयर के बारे में जानेगी। यदि कहीं कोई खामी मिलती है तो उसे तुरंत सुधरवाएगी।
  • दूसरी टीम: यह टीम कमिश्नर जनक कुमार गर्ग के साथ आएगी। ट्रैक का निरीक्षण करेगी। हर वो बात जानेगी, जो मेट्रो के संचालन के लिए जरूरी है। टीम ट्रैक के नट-बोल्ट तक देखती है, क्योंकि यह मामला आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा होता है। इसलिए हर पैमाने पर जांच होती है।

अक्टूबर में कमर्शियल रन प्रस्तावित बता दें कि अक्टूबर में मेट्रो का कमर्शियल रन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, वे भोपाल मेट्रो के पहले यात्री भी बन सकते हैं। 31 मई को इंदौर मेट्रो को भोपाल से हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद से भोपाल मेट्रो को लेकर तेजी से काम शुरू हो गया। मेट्रो के जिन 3 स्टेशन के काम बचे हैं, उन पर फोकस किया जा रहा है।

आरडीएसओ की टीम आ चुकी भोपाल मेट्रो के लिए सबसे पहले रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) की टीम आ चुकी है। इस टीम की रिपोर्ट ओके आई। इसके बाद सीएमआरएस की टीम भी आ रही है।

साल 2018 से शुरू हुआ था मेट्रो का काम भोपाल में पहला मेट्रो रूट एम्स से करोंद तक 16.05 किलोमीटर लंबा है। इसमें से एम्स से सुभाष नगर के बीच 6.22 किलोमीटर पर प्राथमिकता कॉरिडोर के तौर पर 2018 में काम शुरू किया गया था। सुभाष नगर से आरकेएमपी स्टेशन तक काम पूरा हो चुका है। इसके आगे अलकापुरी, एम्स और डीआरएम मेट्रो स्टेशन के कुछ काम बाकी है, जो पूरे किए जा रहे हैं। रेल ट्रैक के ऊपर दो स्टील ब्रिज भी बनाए गए हैं।

दो साल पहले हुआ था पहला ट्रायल राजधानी में पहली बार मेट्रो 3 अक्टूबर 2023 को पटरी पर दौड़ी थी। तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया था।

ये खबर भी पढ़िये…

भोपाल मेट्रो में सफर सिर्फ ₹20 में…सबसे ज्यादा किराया ₹80

भोपाल में फिलहाल मेट्रो का ट्रायल रन चल रहा है।

भोपाल में फिलहाल मेट्रो का ट्रायल रन चल रहा है।

भोपाल में अक्टूबर से लोग मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाने राजधानी आ सकते हैं। इससे पहले डिपो और गाड़ी को देखने के लिए कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की एक टीम 24 सितंबर को भोपाल पहुंचेगी। टीम 25 और 26 सितंबर को निरीक्षण करेगी। ये शेड्यूल सामने आते ही मेट्रो के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। इसके बाद दूसरी टीम भी जल्द आएगी। पढ़े पूरी खबर



Source link