Turning Point: हार्दिक पंड्या के कैच ने पलट दिया सांसे रोक देने वाला मुकाबला

Turning Point: हार्दिक पंड्या के कैच ने पलट दिया सांसे रोक देने वाला मुकाबला


Last Updated:

India vs Oman Turning Point: भारत ने एशिया कप 2025 के आखिरी ग्रुप मैच में ओमान को 21 रन से हराया. हार्दिक पांड्या के शानदार कैच ने आमिर कलीम की पारी और ओमान की उम्मीदें तोड़ दी.

हार्दिक पंड्या के एक कैच ने बदल दिया ओमान के खिलाफ मुकाबला
नई दिल्ली. एशिया कप में भारतीय टीम को ओमान के खिलाफ एक ऐसा अनुभव हुआ जो पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ नहीं हुआ था. हल्की मानी जा रही ओमान की टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ उलटफेट कर ही दिया था लेकिन एक कैच ने मैच का पासा पलट दिया. भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच का मुकाबला 19 सितंबर को अबू धाबी में हुआ. भारत पहले ही पाकिस्तान और यूएई पर जीत के साथ सुपर फोर स्टेज के लिए क्वालीफाई कर चुका था और ओमान को 21 रनों से हराकर अपने अजेय सफर को बनाए रखा.

ओमान के खिलाफ मुकबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में 38 रन बनाए जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे. संजू सैमसन ने 56 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे, जबकि हर्षित राणा ने 29 और अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए जिससे भारत ने 8 विकेट पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया. सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने नहीं आए. ओमान के लिए शाह फैसल, जितेन रमणंदी और आमिर कलीम ने दो-दो विकेट लिए.



Source link