इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज को इंग्लिश टीम ने अपने नाम किया. सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी, लेकिन आखिरी वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 53 रनों से हराकर मुकाबला अपने नाम किया. जीत के हीरो रहे इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिन्होंने 108 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 111 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को सीरीज जीताने में अहम योगदान दिया. रूट ने इस सीरीज के दौरान दूसरे मुकाबले में भी 75 रनों की पारी खेली थी. इसलिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया. खास बात ये है कि यह जो रूट के करियर का 12वीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज खिताब था.इसी के साथ उनके निशाने पर भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने का जबरदस्त मौका है.
खतरे में रवि अश्विन का रिकॉर्ड
इंग्लैंड क्रिकेट में मौजूदा समय में सबसे दिग्गज खिलाड़ियों की फेहरिस्त में 1 ही नाम है और वह है जो रूट. बता दें कि हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वह अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने के मामले 6वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को इस मामले में पीछे छोड़ दिए है. अब उनके निशाने पर भारत के महान ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन का महारिकॉर्ड है. अश्विन ने 287 इंटरनेशनल मैचों में 12 बार ये कारनामा किया था. वहीं,35 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज जो रूट ने 384 मुकाबलों में ये कारनामा और किया है. वह एक बार ऐसा करते ही अश्विन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे.
कोहली हैं नंबर 1
गौरतलब है ना सचिन तेंदुलकर और ना ही रिकी पोंटिंग सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने के मामले में नंबर 1 पर भारत के रन मशीन विराट कोहली का नाम है. कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट पूरे क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है. उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर 20 बार को भी पीछे छोड़ दिया था. वहीं, तीसरे नंबर पर इस मामले बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का नाम है. शाकिब ने अपने करियर में ओवरऑल 17 बार ये रिकॉर्ड हासिल किया था.
टॉप 10 प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली-22, सचिन तेंदुलकर-20, शाकिब अल हसन-17, जैक कैलिस-15, डेविड वॉर्नर- 13, सनथ जयसूर्या-13, रविचंद्रन अश्विन- 12, जो रूट-12, क्रिस गेल-12, क्विंटन डी कॉक- 11.
ये भी पढ़ें: ईशान किशन या संजू सैमसन? T20I में किसका बल्ला बोलता है ज़्यादा? जानें कैसे हैं दोनों के आंकड़े