बुरहानपुर में आंधी-बारिश से केले की फसल तबाह, 100 एकड़ से अधिक खेत प्रभावित

बुरहानपुर में आंधी-बारिश से केले की फसल तबाह, 100 एकड़ से अधिक खेत प्रभावित


Last Updated:

लोकल 18 की टीम ने जब लोनी के किसान हेमंत पाटिल से बात की तो उन्होंने बताया कि बुरहानपुर जिले में 400 से अधिक किसानों का नुकसान हुआ है. दो ही गांव की यदि बात करें तो 100 एकड़ से अधिक में केला फसल बर्बाद हो गई है.

बुरहानपुर:  मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला एक ऐसा जिला है कि यहां पर सबसे अधिक केले की खेती होती है. एक जिला एक उत्पाद के तहत भी केले को शामिल किया गया है. यहां पर 25000 हेक्टर में केले का उत्पादन होता है लेकिन तेज हवा आंधी तूफान और बारिश के कारण करीब बहादरपुर और लोनी के करीब 70 से अधिक किसानों की 100 एकड़ से अधिक में लगी केले की फसल जमीन डोज हो गई है.

जिसको लेकर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसान अब जिला प्रशासन से मुआवजा मिले यह मांग कर रहे हैं. किसान हेमंत पाटिल का कहना है कि हम लंबे समय से केला फसल बीमा की मांग कर रहे लेकिन आज तक भी शासन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया जिस कारण हमारा नुकसान पर नुकसान हो रहा हैं 10 साल से हम नुकसान झेल रहे हैं.

किसानों ने दी जानकारी 

लोकल 18 की टीम ने जब लोनी के किसान हेमंत पाटिल से बात की तो उन्होंने बताया कि बुरहानपुर जिले में 400 से अधिक किसानों का नुकसान हुआ है. दो ही गांव की यदि बात करें तो 100 एकड़ से अधिक में केला फसल बर्बाद हो गई है. कुछ खेत तो ऐसे है कि जहां पर नदी तालाब बन गए हैं और पौधे उसमें तैर रहे हैं जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है. इसलिए अब हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्दी सर्वे कर हमको मुआवजा दिया जाए ताकि हम अपने खेतों में दूसरी फैसले लगा सके.

कई गांव में जल जमाव के बन रहे हैं हालात  

कई गांव में अधिक बारिश होने के कारण जल जमाव के हालात भी बना रहे हैं तो वही रहवासी क्षेत्र में भी पानी की निकासी ठीक नहीं होने के कारण जल जमाव की स्थिति बनी है. तो वही चिल्लारा गांव से भी दो किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली बह गए है तो वही मोहद गांव में घरों में पानी घुस गया है. जिससे ग्रामीणों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

बुरहानपुर में आंधी-बारिश से केले की फसल तबाह, 100 एकड़ से अधिक खेत प्रभावित



Source link