भांडेर में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर मजदूर की मौत: साथी अस्पताल में भर्ती, मजदूरी कर गांव लौटते समय हादसा; ट्रैक्टर चालक फरार – datia News

भांडेर में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर मजदूर की मौत:  साथी अस्पताल में भर्ती, मजदूरी कर गांव लौटते समय हादसा; ट्रैक्टर चालक फरार – datia News



दतिया में भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम बैजापारा में शुक्रवार रात एक सड़क हादसा हो गया। हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गय

.

मजदूरी के बाद घर लौट रहे थे

मृतक की पहचान ग्राम सालोंन ए निवासी ओमप्रकाश पाल पुत्र ठाकुरदास पाल के रूप में हुई है। वह अपने साथी संदीप पाल के साथ हसापुर गांव से मजदूरी करके लौट रहा था। तभी ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ओमप्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

ट्रैक्टर चालक फरार सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शनिवार दोपहर भांडेर अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। ओमप्रकाश अपने परिवार का भरण-पोषण मजदूरी कर करता था। अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के पांच बच्चे हैं।



Source link