मंदसौर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
.
आबकारी निरीक्षक कर्मेंद्र सांवले के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में इंद्रानगर से नरेंद्र पिता लक्ष्मीनारायण के पास से 12 पाव देसी मदिरा जब्त की गई। सीतामऊ फाटक से विजय मोई पिता मोहनलाल से 18 पाव देसी मदिरा बरामद हुई। इसी स्थान से विनोद पिता पारुमल के पास से 8 बीयर केन और 9 पाव देसी मदिरा मिली।
अभिनंदन नगर में दो अलग-अलग स्थानों से कार्रवाई की गई। बंकट पिता भवानी से 21 पाव देसी मदिरा और वीरेंद्र पिता कैलाश से 15 पाव देसी मदिरा जब्त की गई। जब्त की गई कुल शराब की कीमत 6585 रुपए आंकी गई है।
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अमित तेकाम, आरक्षक केशव मेहता, महेश कारपेंटर, अनील निनामा और सिद्धार्थ गुप्ता की टीम शामिल थी।