सीहोर में पपनास नदी के पुल पर पानी: लोग जान जोखिम में डाल कर पार कर रहे, जिले में अब तक 988 मिमी बारिश दर्ज – Sehore News

सीहोर में पपनास नदी के पुल पर पानी:  लोग जान जोखिम में डाल कर पार कर रहे, जिले में अब तक 988 मिमी बारिश दर्ज – Sehore News



सीहोर जिले में मानसून की सक्रियता से बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में बुधनी में 28 मिमी, आष्टा में 26 मिमी, इछावर में 21 मिमी और सीहोर में 15.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

.

बारिश के कारण ग्राम मुगली मार्ग सुबह से बंद है। पपनास नदी के छोटे पुल पर पानी आ गया है। एक व्यक्ति को उफनती पपनास नदी को पार करते हुए कैमरे में कैद किया गया। रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही।

प्रशासन की ओर से पुल पर न तो सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए और न ही बैरिकेड्स लगाए गए। इस कारण लोग जोखिम लेकर पुल पार करते रहे।

इस मानसून सीजन में सीहोर जिले में अब तक 988 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल इसी अवधि में 1037 मिमी बारिश हुई थी। इस साल बारिश का आंकड़ा पिछले साल की तुलना में कम है।



Source link