18 नंबर जर्सी में ODI की Queen… ध्वस्त किया कोहली का 12 साल पुराना महारिकॉर्ड, मिनटों में पीछे हुईं बेथ मूनी

18 नंबर जर्सी में ODI की Queen… ध्वस्त किया कोहली का 12 साल पुराना महारिकॉर्ड, मिनटों में पीछे हुईं बेथ मूनी


IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज के डिसाइडर मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने स्कोरबोर्ड पर 412 रनों का अंबार लगा दिया. टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की और स्मृति मंधाना ने तूफानी शतक ठोका. मंधाना उन्होंने विराट कोहली का भी महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. जो काम भारतीय मेन्स टीम के बड़े-बड़े धुरंधर नहीं कर पाए वो भारतीय महिला क्रिकेट की क्वीन स्मृति मंधाना ने कर दिखाया है. 

मिनटों में पीछे हुई बेथ मूनी

ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. इस टीम ने दमदार शुरुआत की, सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल ने धमाकेदार पारी खेली. हालांकि, शतक से 19 रन से चूक गई. इसके बाद बेथ मूनी ने टीम को आगे ले जाने का जिम्मा लिया. उन्होंने 75 गेंद में 23 चौकों और 1 छक्के की मदद से 138 रन की पारी को अंजाम दिया. बेथ मूनी ने महज 57 गेंद में शतक ठोका और महिला वनडे इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर जगह बनाई. लेकिन उनका यह रिकॉर्ड ज्यादा देर नहीं टिका. 

Add Zee News as a Preferred Source


मंधाना ने ध्वस्त किया रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना इन दिनों धमाकेदार फॉर्म में चल रही हैं. उन्होंने इस मैच में भी प्रचंड फॉर्म जारी रखी. 18 नंबर की जर्सी वाली मंधाना ने महज 23 गेंद में हाफ सेंचुरी पूरी की जबकि 50 गेंद में शतक भी ठोक डाला. महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने के मामले में नंबर-2 पर कब्जा जमाया. वह भारतीय महिला क्रिकेट में ही नहीं बल्कि ओवरऑल वनडे में सबसे तेज शतक ठोकने वाली भारतीय बल्लेबाज साबित हुईं. 

ये भी पढे़ं.. IND vs PAK Super 4: सुपर-4 से पहले पाकिस्तान का ड्रामा बरकरार, दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, क्या मैच का भी होगा बहिष्कार?

विराट भी हुए पीछे

भारतीय मेन्स क्रिकेट में एक से बढ़कर एक बड़े धुरंधर बल्लेबाज खेल रहे हैं. लेकिन किसी भी बल्लेबाज ने 12 साल से बरकरार विराट कोहली के सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा था. लेकिन स्मृति मंधाना ने ये कमाल कर दिखाया है. विराट कोहली के नाम 52 गेंद में शतक ठोकने का रिकॉर्ड था, लेकिन मंधाना 50 गेंद में सेंचुरी पूरी कर टॉप पर पहुंच चुकी हैं. हालांकि, 4123 रन के लक्ष्य को भेदने में भारतीय महिला टीम संघर्ष करती नजर आई. 



Source link