किसकी मौत से टूटकर बिखर गए रियान पराग? कैमरे के सामने गिरते रहे टप-टप आंसू

किसकी मौत से टूटकर बिखर गए रियान पराग? कैमरे के सामने गिरते रहे टप-टप आंसू


Last Updated:

भारतीय क्रिकेटर रियान पराग ने बॉलीवुड सिंगर जुबिन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत पर गहरा शोक जताया, उन्हें दबंग मामा कहा और असम के संगीत में उनके योगदान को याद किया.

बॉलीवुड सिंगर जुबिन गर्ग के मौत की खबर सुनकर टूट पड़े क्रिकेटर रियान पराग
Riyan Parag On Zubeen Garg death: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार रियान पराग इस वक्त बेहद दुखी हैं. उन्होंने एक ऐसे इंसान को खोया है जिसकी वजह से वो अंदर से टूट गए हैं. रियान पराग ने सबके सामने आकर अपना दुख जाहिर किया और बात करते करते वो अपने आंसू नहीं रोक पाए. बॉलीवुड सिंगर जुबिन गर्ग की मौत से रियान बुरी तरह से आहत हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर सबके सामने आकर अपने दर्द को बयां किया.

रियान पराग को सिंगर जुबिन की मौत का गहरा सदमा लगा है. भारतीय क्रिकेटर ने इस दर्द को सबके सामने सोशल मीडिया पर जाहिर किया. उन्होंने बताया कि वो जुबिन को दबंग मामा बुलाया करते थे. इस सिंगर को बॉलीवुड में गैंगस्टर फिल्म के गाने ‘या अली’ से फेम मिला था. उन्होंने इसके बाद भी कई गाने गाए और उनकी आवाज में जो जादू था उसने दुनियाभर में करोड़ों फैन बनाए.

View this post on Instagram





Source link