पन्ना में जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
.
आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने सिमरिया थाना क्षेत्र के बोदा गांव में कार्रवाई की। टीम ने होंडा यूगा बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोका। तलाशी में उनके पास से 300 पाव देशी शराब और 50 पाव गोवा व्हिस्की बरामद हुई। देशी शराब की कीमत 22,500 रुपए और अंग्रेजी शराब की कीमत 6,250 रुपए है। एक लाख रुपए की बाइक भी जब्त की गई।
पकड़े गए आरोपियों में बोदा गांव के रामप्रसाद अहिरवार (28) और रूपनारायण अहिरवार (38) शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि शराब पुरैना निवासी रामपाल उर्फ बल्लू यादव से लाई गई थी। 50 बल्क लीटर से अधिक शराब होने के कारण दोनों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। विभाग मामले की जांच कर रहा है।