बड़वानी में नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मिडिल स्कूल ग्राउंड अयोध्याधाम में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 7 दिवसीय ओपन गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
.
आयोजन में लाइव ऑर्केस्ट्रा और साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई है। मिडिल स्कूल ग्राउंड में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था और वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
ऑर्केस्ट्रा की धुन पर गरबा होगा
कार्यक्रम के पहले चार दिन धार्मिक आयोजन होंगे। 22 सितंबर से मां के दरबार की झांकी सजाई जाएगी। 23 सितंबर को विशाल जगराता का आयोजन होगा।
25 सितंबर से लाइव ऑर्केस्ट्रा की धुन पर गरबा रास शुरू होगा। प्रशिक्षित जोड़ियां और एकल प्रतिभागियों के लिए अलग से सुरक्षित घेरा बनाया गया है।
गरबे में महिलाओं की एंट्री फ्री रहेगी
महोत्सव में महिलाओं का प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। पुरुषों और युवाओं को सशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। सभी आयु वर्ग के लोग परिवार के साथ गरबा का आनंद ले सकेंगे।
गरबा की फाइल तस्वीर।
सुरक्षा के लिए आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रशिक्षित बाउंसर और मंडल कार्यकर्ताओं की टीम तैनात रहेगी। पुलिस प्रशासन का सहयोग भी मिलेगा। इससे गरबा आयोजन सुरक्षित और संयमित वातावरण में संपन्न होगा।