विधायक सिद्दार्थ और पूर्व सीएम दिग्विजय में बयानबाजी जारी: भाजपा विधायक ने मंच से मौलाना कहा, जवाब में पूत-कपूत बताया – Rewa News

विधायक सिद्दार्थ और पूर्व सीएम दिग्विजय में बयानबाजी जारी:  भाजपा विधायक ने मंच से मौलाना कहा, जवाब में पूत-कपूत बताया – Rewa News


दोनों लगातार एक-दूसरे पर टिप्पणियां कर रहे हैं।

रीवा के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी विधायक सिद्दार्थ तिवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों लगातार एक-दूसरे पर टिप्पणियां कर रहे हैं और सार्वजनिक मंच और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को घेरने की कोशिश कर रहे ह

.

बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्दार्थ तिवारी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में मंच से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। सिद्दार्थ ने दिग्विजय सिंह को मौलाना कहकर संबोधित किया और उन पर उनके परिवार के संस्कारों के अनुरूप न चलने का आरोप लगाया।

सिद्दार्थ ने कहा कि कांग्रेस की नीयत और चरित्र को मुझसे ज्यादा कोई नहीं जानता। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे कुछ दिन पहले रीवा आए थे और यह वही नेता हैं जो ओसामा जैसे आतंकवादी को “ओसामा जी” कहकर बुलाते थे।

दिग्विजय सिंह का सोशल मीडिया पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा- “सिद्धार्थ मेरे पुत्र समान है। उनके परिवार से मेरे घनिष्ठ संबंध थे और रहेंगे। पुत्र ‘सपूत’ या ‘कपूत’ हो सकता है, लेकिन ‘पिता’ कभी ‘कुपिता’ नहीं हो सकता। प्रभु सिद्धार्थ को ईश्वर सदबुद्धि दें। जय सिया राम।”

बयानबाजी के कारण और असर

दोनों नेताओं के बीच यह बयानबाजी राजनीतिक वातावरण में सुर्खियों में है। सिद्दार्थ तिवारी का मंच से हमला और दिग्विजय सिंह का सोशल मीडिया जवाब दोनों ही स्थानीय जनता और राजनीतिक दलों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।



Source link