इंडिया से दोबारा हारने पर पाकिस्तान के लोगों, खिलाड़ियों ने क्या-क्या कहा?

इंडिया से दोबारा हारने पर पाकिस्तान के लोगों, खिलाड़ियों ने क्या-क्या कहा?


Last Updated:

रविवार को हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 172 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने बहुत आसानी से हासिल कर लिया. पाकिस्तान की हार अब पाकिस्तानी टीम और उनके समर्थकों को हजम नहीं हो रही है.

एशिया कप 2025 के सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान को एक बार फिर से हार मिली है. रविवार को हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 172 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने बहुत आसानी से हासिल कर लिया. टीम इंडिया ने लक्ष्य को हासिल करने में मात्र 4 विकेट ही गंवाए और सात गेंद रहते पाकिस्तान को पटखनी दे दी. पाकिस्तान की हार अब पाकिस्तानी टीम और उनके समर्थकों को हजम नहीं हो रही है. मैच से पहले नाटक करने वाली पाकिस्तान टीम के समर्थक तरह-तरह के बहाने ढूंढ रहे हैं. आइए इन्हें एक-एक करके जानते हैं कि कौन क्या कह रहा है.

फख़र जमान के विकेट पर विवाद

घटना तीसरे ओवर में हुई, जब हार्दिक पांड्या की गेंद पर फखर जमान का किनारा भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों में चला गया। इस पर तुरंत बहस छिड़ गई कि क्या गेंद कीपर के दस्तानों तक पहुँचने से जमीन को छू गई थी। थर्ड अंपायर से सलाह लेने के बाद, जमान को 15 रन पर आउट करार दिया गया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा, “मुझे फ़ैसले के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन मुझे लगा कि गेंद बाउंस हुई है. अंपायर भी गलतियां कर सकते हैं,लेकिन मैं ग़लत भी हो सकता हूँ।”

इस बहस का असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है. पाकिस्तानी टीम के स्पोर्ट के लिए बने पेज पर संजू सैमसन की कैच को दिखाया जा रहा है और बताया जा रहा है कि पाकिस्तान टीम 11 नहीं 14 खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रही थी. इसमें 14 खिलाड़ियों का मतलब, 11 टीम इंडिया के खिलाड़ी और 3 अंपायर हैं.

‘200 रन होते तो नहीं भी डिफेंड नहीं कर पाते’

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी इस हार से काफी नाराज नज़र आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इस टीम के पास 200 रन होते तो उसको भी ये गेंदबाज डिफेंड नहीं कर पाते. शोएब अख्तर ने मैच के बाद एक टीवी शो पर अपनी टीम को जमकर लताड़ लगाई है. उन्होंने टीम के फैसलों पर बोलते हुए कहा कि अगर फहीम से गेंदबाजी करवानी थी तो नई बॉल से करवाते, सैम आयूब की जगह उनको अटैक के लिए लेकर आते. अबरार मेन बॉलर है लेकिन उससे पहले पार्ट टाइम गेंदबाज सैम अयूब गेंदबाजी कर रहा है. आपकी बॉलिंग अटैक की काबलियत बेहद खराब थी.

पाकिस्तान को ऐसे देखना मुश्किल: वसीम अकरम

दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी पाकिस्तान की हार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को खेलते देखना मुश्किल है. पूर्व खिलाड़ी होने के नाते खेल में जीत और हार को समझता हूँ। लेकिन पिछले 4-5 सालों में भारत ने हर डिपार्टमेंट में पाकिस्तान टीम को मात दी है। टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. पहले 10 ओवरों में 91 रन बनाने के बाद, जब हम 200 रन तक नहीं पहुँच पाते तो कुछ कहने को नहीं रह जाता.

homecricket

इंडिया से दोबारा हारने पर पाकिस्तान के लोगों, खिलाड़ियों ने क्या-क्या कहा?

img

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐपया वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें



Source link