इस नवरात्र जरूर करें इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, एक में तो हर 6 महीने में घूमता है मैय्या का सर, होती है हर इच्छा पूरी

इस नवरात्र जरूर करें इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, एक में तो हर 6 महीने में घूमता है मैय्या का सर, होती है हर इच्छा पूरी


Last Updated:

Famous Temple Of Bhopal: एमपी के भोपाल समेत देशभर में शारदीय नवरात्रि की हर तरफ धूम है. इसी बीच भोपाल में ऐसे कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर हैं, जहां आपका इस नवरात्रि दर्शन करना बनता है, तो चलिए आपको दिखाते हैं भोपाल के फेमस दुर्गा मंदिर और उनसे जुड़ी खास बातें. 

देशभर में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही राजधानी भोपाल के सबसे फेमस दुर्गा मंदिरों में भीड़ उमड़ने लगी है. भोपाल के पास रायसेन में कंकाली माता मंदिर सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं. जहां नवरात्रि के समय एक अलग ही भव्यता रहती है. ये मंदिर गोहरगंज, गुदावल, रायसेन जिले में स्थित है.

temple

मां कंकाली मंदिर को लेकर प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर में मां कालिका का सर हर 6 महीने में दूसरी तरफ घूमता है. भोपाल और आस-पास के कई इलाकों से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है.

temple

राजधानी भोपाल के सबसे ऐतिहासिक और फेमस दुर्गा मंदिरों में छोटे तालाब किनारे बसे श्री कालिका मंदिर कालीघाट, जो थाना तलैया के पास, सुल्तनिया रोड़ भोपाल में स्थित है. अपनी दिव्यता के लिए भक्तों के बीच खूब फेमस है. यहां की कई कहानियां खूब प्रचलित हैं.

temple

भोपाल में नवरात्रि की खुमारी के बीच अगर आप सबसे फेमस दुर्गा मंदिर घूमना चाहते हैं, तो आप श्री मां काली विजासन मंदिर जो कोलार रोड़, चूनाभट्टी, भोपाल में स्थित हैं और यहां भी जा सकते हैं. यहां हर समय भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ती है.

temple

राजधानी के पुराने भोपाल में स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर यहां के लोगों की आस्था का एक अमर प्रतीक हैं. यह मंदिर भवानी चौक, पीरगेट, सोमवारा, भोपाल में मौजूद है और अपनी स्वर्ण जड़ित भव्यता और दिव्यता के लिए पहचाना जाता है.

hindi

भोपाल के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में राजधानी का पहाड़ी दुर्गा मंदिर भी भक्तों की आस्था का केंद्र है. यह मंदिर हबीबगंज रोड़, रेलवे कॉलोनी, साकेत नगर में स्थित है.

temple

राजधानी भोपाल में मौजूद मां दुर्गा धाम मंदिर, जो न्यू अशोका गार्डन, अशोक विहार, भोपाल में स्थित है. यहां भी बड़ी संख्या में भक्तों का तांता लगा रहता है.

famous

देशभर में नवरात्रि की धूम के बीच आप भोपाल में मौजूद दुर्गा धाम मंदिर, अशोका गार्डन, शंशाह कॉलोनी भक्तों की आस्था का केंद्र है.

durga

भोपाल में सबसे प्रसिद्ध माता के दरबार में राजधानी के दुर्गा देवी मंदिर जो डीआरएम रोड़, साकेत नगर, भोपाल भी शामिल है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

इस नवरात्र जरूर करें इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, होती है हर इच्छा पूरी



Source link