खरगोन में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज की शोभायात्रा: भजन-कीर्तन और आनंद मेले के साथ समारोह का समापन; रक्तदान शिविर भी हुआ – Khargone News

खरगोन में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज की शोभायात्रा:  भजन-कीर्तन और आनंद मेले के साथ समारोह का समापन; रक्तदान शिविर भी हुआ – Khargone News



खरगोन में अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर सोमवार को शोभायात्रा का आयोजन किया। सीता मंगल भवन से शाम 8 बजे शुरू हुई यात्रा में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

.

शोभायात्रा में भजन-कीर्तन के साथ महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मांगलिक भवन पहुंची। मार्ग में जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। यात्रा रात 9:30 बजे संपन्न हुई।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। महोत्सव में आनंद मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मांगलिक भवन में आयोजित समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बसंत अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, राजू अग्रवाल, गजानंद गोयल, राकेश जैन समेत अग्रवाल समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Source link