छतरपुर एसपी और राजनगर MLA को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस: तत्कालीन कांग्रेस विधायक के ड्राइवर हत्या मामले में जवाब मांगा, CBI जांच ट्रांसफर की मांग – Bhopal News

छतरपुर एसपी और राजनगर MLA को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस:  तत्कालीन कांग्रेस विधायक के ड्राइवर हत्या मामले में जवाब मांगा, CBI जांच ट्रांसफर की मांग – Bhopal News


सीएम डॉ मोहन यादव के साथ विधायक अरविंद पटेरिया(फाइल फोटो)

पिछले 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान छतरपुर जिले की राजनगर सीट से कांग्रेस के तत्कालीन विधायक कुंवर विक्रम सिंह के ड्राइवर की गाड़ी चढ़ाकर हत्या के मामले में छतरपुर एसपी और राजनगर के मौजूदा बीजेपी विधायक अरविंद पटेरिया को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी क

.

डीजीपी, सीएस और सीबीआई डायरेक्टर को नोटिस

मृतक ड्राइवर की पत्नी राजिया के वकील वरुण ठाकुर ने बताया- मप्र विधानसभा चुनाव के दौरान राजनगर विधानसभा सीट से केंडिडेट अरविंद पटेरिया द्वारा एक हत्या की गई थी। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी उसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा था।

इससे दुखी होकर मृतक की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सीबीआई डायरेक्टर, डीजीपी, सीएस, संबंधित जिले के एसपी को स्टेटस रिपोर्ट के साथ बुलाया है। अरविंद पटेरिया, जिसे मप्र सरकार ने प्रोटेक्शन दिया हुआ है उन्हें भी कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। दो हफ्ते बाद इस मामले में अगली सुनवाई होगी।

17 नवंबर 2023 को कांग्रेस नेता सलमान की गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी गई थी।

क्या है मामला विधानसभा चुनाव के दौरान 17 नवंबर 2023 को छतरपुर जिले के राजनगर से कांग्रेस के तत्कालीन विधायक कुंवर विक्रम सिंह के ड्रायवर सलमान खान की तड़के तीन बजे एक विवाद में मौत हो गई थी। कांग्रेस नेता विक्रम सिंह नातीराजा की शिकायत पर पुलिस ने बीजेपी विधायक अरविंद पटेरिया समेत 18 लोगों के खिलाफ धारा 302, 307 समेत कुल 6 धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। नातीराजा की तरफ से दर्ज एफआईआर में लिखा है कि अरविंद पटेरिया और उनके काफिले में शामिल गाड़ियों ने उस समय उनकी गाड़ी चला रहे सलमान की कुचल कर हत्या कर दी थी। हालांकि, घटना के दो दिन बाद बीजेपी नेता नीरज चतुर्वेदी की शिकायत पर 19 नवंबर को पुलिस ने पूर्व विधायक विक्रम सिंह नातीराजा समेत 12 लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।

नीरज चतुर्वेदी की तरफ से दर्ज एफआईआर में बताया गया कि विक्रम सिंह और उनके साथी योगेंद्र सिंह ने विधायक अरविंद पटेरिया को जान से मारने की कोशिश की थी। उन पर फायरिंग भी की थी। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल पर फायरिंग होने का कोई सबूत नहीं मिला। बीजेपी नेताओं ने जिस गाड़ी पर फायरिंग होना बताया, उसे पुलिस ने जब्त किया है। गाड़ी का मैकेनिकल और एफएसएल परीक्षण हो चुका है अब उसे बैलिस्टिक जांच के लिए भेजा गया है।

याचिकाकर्ता का आरोप

रजिया अली ने कोर्ट में कहा कि- घटना को डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन न तो आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई और न ही जांच पूरी हुई। मुख्य आरोपी अरविंद पटेरिया चुनाव जीतकर राजनगर से विधायक बन गए और पुलिस-प्रशासन पर उनका दबदबा है।

स्थानीय पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है, यहां तक कि उन्हें सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जा रही है। याचिकाकर्ता और उनके परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि वे समझौता कर लें।

केस की टाइमलाइन

  • 17.11.2023 – सलमान खान की हत्या, FIR दर्ज।
  • 18.11.2023 – पुलिस ने ‘अननेचुरल डेथ रिपोर्ट’ दर्ज की।
  • 19-22.11.2023 – रजिया अली ने कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करते हुए पत्र लिखे।
  • 03.12.2023 – चुनाव परिणाम घोषित, अरविंद पटेरिया विधायक बने।
  • 2023-24 – बार-बार आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
  • 08.10.2024 – रजिया अली ने SDOP राजनगर को पत्र लिखकर धमकियों और उत्पीड़न की शिकायत की।
  • अक्टूबर-नवम्बर 2024 – लगातार पत्राचार कर कार्रवाई की मांग।
  • 11.04.2025 – कलेक्टर को प्रतिनिधित्व सौंपा, अपनी सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा की गुहार लगाई।
  • अगस्त 2025 – सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन दायर।

याचिकाकर्ता की मुख्य मांगे

अपराध क्रमांक 321/2023 की जांच स्थानीय पुलिस से लेकर सीबीआई या स्वतंत्र SIT को सौंपने का आदेश दिया जाए। याचिकाकर्ता और उनके परिवार के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अदालत परिस्थितियों के अनुसार उचित आदेश पारित करे।



Source link