अशोकनगर में सट्टा किंग आजाद खान की तलाश तेज: पुलिस ने घर और होटल पर दी दबिश, दो दिन में हाजिर न होने पर होगी कानूनी कार्रवाई – Ashoknagar News

अशोकनगर में सट्टा किंग आजाद खान की तलाश तेज:  पुलिस ने घर और होटल पर दी दबिश, दो दिन में हाजिर न होने पर होगी कानूनी कार्रवाई – Ashoknagar News


अशोकनगर पुलिस ने शनिवार को सट्टा किंग आजाद खान को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर और होटल पर दबिश दी। पुलिस ने आजाद मोहल्ला स्थित उसके आवास और होटल की तलाशी ली। आजाद के नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके घर के बाहर दो अलग-अलग मामलों में उपस्थित होने का नोटिस च

.

कार्रवाई में एसडीओपी विवेक शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान और देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा सहित दो थानों की पुलिस टीम शामिल थी। महिला पुलिसकर्मी भी टीम के साथ मौजूद थीं। होटल में केवल स्टाफ मिला, जिससे पूछताछ की गई और कमरों की भी तलाशी ली गई।

अशोकनगर एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि आजाद खान को दो दिन के भीतर उपस्थित होने का समय दिया गया है। यदि वह इस अवधि में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते दिनों पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजाद खान का नाम ऑनलाइन सट्टे में शामिल होने की बात कही थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

देखिए तस्वीरें…



Source link