प्रजेंटेशन के जरिए स्मार्ट मीटर का ठेका लेने वाली कंपनी के बारे में जानकारी देते नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार।
मप्र में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा खुलासा किया है। नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनियों के कर्ताधर्ताओं की पाकिस्तान सरकार के अफसरों के साथ तस्वीरें दिखाईं। सिंघार ने कहा कि पाकि
.
सिंघार ने दिखाई पाकिस्तानी कनेक्शन की तस्वीरें नेता प्रतिपक्ष ने अपने आवास पर एक प्रजेंटेशन दिखाया जिसमें उन्होंने कहा देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर स्मार्ट मीटर खतरा है। विदेशी ताकतें इसके माध्यम से जासूसी किसके लिए कर रही हैं। स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी अल्फानार सऊदी अरब की कंपनी है।
सिंघार ने प्रजेंटेशन में अल्फानार कंपनी के अफसरों की पाकिस्तानी सरकार के जिम्मेदारों के साथ एमओयू के वक्त की तस्वीरें दिखाईं।
सिंघार ने कहा- पश्चिम मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इसे ठेका देने से मना कर दिया गया, लेकिन पूर्व और मध्य क्षेत्र में इसी कंपनी को ठेका दे दिया गया। अल्फानार कंपनी के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। पाकिस्तान से जुड़े लोग इसमें मैन पावर उपलब्ध करा रहे हैं।
केन्द्र ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया, फिर एमपी में कैसे काम कर रही सिंघार ने कहा- केंद्र ने कंपनी का रजिस्ट्रेशन नहीं किया है फिर भी प्रदेश में अल्फानार कंपनी कैसे काम कर रही है। अडाणी कंपनी ने इसके 50% शेयर खरीदे हैं। स्मार्ट ग्रिड फोरम ने कंपनी को लेकर चेतावनी दी है। यूपी हरियाणा में इस कंपनी को बैन किया गया है। 25 करोड़ लोगों का डेटा देश से बाहर जा रहा है। कंपनी के माध्यम से क्या अडाणी पाकिस्तान के जासूस बन गए हैं? इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने दिखाया कि अल्फानार कंपनी के संपर्क अधिकारी पाकिस्तानी नागरिक हैं।
मैंने सबूत दिए हैं पाकिस्तानी सरकार से जुडे़ हैं कंपनी के लोग
नेता प्रतिपक्ष ने दैनिक भास्कर से चर्चा में कहा- मैंने प्रमाण दिए हैं उसमें स्पष्ट है कि सब पाकिस्तान के नागरिक हैं और वहां के प्रधानमंत्री से भी जुडे़ रहे हैं। जो पाकिस्तान के नागरिक हैं और वहां की सरकार से जुडे़ लोग हैं उनका क्या भारत के प्रति प्रेम रहेगा? जो भारत के प्रति नफरत रखते हैं तो क्या वे हमारे सवा करोड़ लोगों की जानकारी पाकिस्तान सरकार और वहां की जासूसी एजेंसियों को नहीं देंगे?
जब हमारे खातों की, पैन कार्ड, बिल की जानकारी दी जा रही है। बिल बढ़ने से उपभोक्ता अलग परेशान हैं। यहां पर लाखों मीटर लगाए जा रहे हैं। ये प्रमाण हैं सरकार जब दो तीन बार ठेकों को क्वालिफाई नहीं कर पाई। ऊर्जा मंत्रालय को एनजीओ ने सलाह दी कि ये देश के लिए खतरा है ये नियम के अनुसार नहीं हैं। तो फिर भी केन्द्र सरकार और मप्र सरकार क्यों नहीं जागी?
ये कमीशन का बड़ा खेल है। इसमें अडाणी कूद गए अडाणी ने 49% शेयर ले लिया।तो क्या अडाणी जी ने पहले पाकिस्तान के लोगों को आगे किया अब खुद आ गए। तो अब अडाणी का पाकिस्तानी प्रेम दिखने लग गया। मैं समझता हूं कि भ्रष्टाचार को कैसे बढ़ाना है ये भाजपा का शिष्टाचार हो गया है।

सवाल: इस मामले में आगे आपकी पार्टी क्या करने जा रही है? सिंघार: जितने भी स्मार्ट मीटर लग रहे हैं हम उनका विरोध करते हैं। मैं तो आम जनता से कहना चाहता हूं कि ये पाकिस्तानी जासूसी के जो स्मार्ट मीटर लग रहे हैं इनको हटाओ और इस सरकार के खिलाफ खडे़ हो।
सवाल: क्या इस मामले को कोर्ट भी लेकर जाएंगे? कंपनी को ठेके नियमों के विपरीत दिए गए इसमें लीगल सलाह लेकर आगे कार्रवाई करेंगे।