जबलपुर को क्यों बोलते हैं MP की शान? यह कहानी बनाती है खास, जानें इसकी कुछ दिलचस्प बातें

जबलपुर को क्यों बोलते हैं MP की शान? यह कहानी बनाती है खास, जानें इसकी कुछ दिलचस्प बातें


Last Updated:

Jabalpur Amazing Facts: कहने को तो जबलपुर शहर को मध्य प्रदेश का दिल कहा जाता है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं संस्कारधानी जबलपुर की है, जो अपनी अलग पहचान रखता है. जिसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है, आइए जानते हैं एमपी के इस खास शहर के बारे में.

मध्य प्रदेश का जबलपुर जिला काफी समृद्धशाली शहर माना जाता है. जहां भेड़ाघाट की संगमरमर वादियां यह संदेश देती है कि प्रकृति के उपहार से सजा हुआ यह शहर अपनी मस्ती में है. यहां सुविधाओं की कोई कमी नहीं है. प्राकृतिक नजरिए से यहां सब कुछ है. जो प्रकृति के बीच जीने का ढंग सिखाती है.

b

जबलपुर शहर का नाम जबालि ऋषि के नाम पर पड़ा था, बताया जाता है जबलपुर की भूमि जबालि ऋषि की भूमि है, जहां जबालि ऋषि ने तपस्या की थी. भेड़ाघाट से मिले जीवाश्म जबलपुर के इतिहास को बयां करते हैं. 

c

जबलपुर शहर मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जो करीब 10 हजार 160 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है. 2011 की जनगणना के अनुसार, यह शहर प्रदेश का दूसरा शहर बना हुआ है. जहां अधिकतर लोग हिंदी और बघेलखंड भाषा का इस्तेमाल आम बोलचाल के लिए किया करते हैं.

d

जबलपुर शहर में प्रमुख रूप से गेहूं, हरा, मटर, धान, देसी चना का उत्पादन होता है. इन फसलों की वजह से ही जबलपुर के किसानों को काफी फायदा मिलता है. इतना ही नहीं शहर में सिंघाड़े की खेती और मटर की खेती सबसे ज्यादा होती है.

e

अगर बात की जाए जबलपुर के प्रमुख व्यंजन की तब खोया की जलेबी का स्वाद सबसे लाजवाब होता है. इतना ही नहीं जबलपुर के नजदीक कटंगी के रसगुल्ले भी काफी फेमस है. इसके साथ ही पोहा की खपत भी जबलपुर में ज्यादा होती है. 

f

पर्यटन और टूरिस्ट स्पॉट के मामले में जबलपुर शहर सारे जिलों से आगे है. जहां भेड़ाघाट, धुआंधार वॉटरफॉल, 64 योगिनी मंदिर, मदनमहल का किला, बैलेंसिंग रॉक, कचनार सिटी, डुमना नेचर पार्क, बरगी डैम, पायली, गौरीघाट से लेकर एक से बढ़कर एक टूरिस्ट स्पॉट हैं. जिसके चलते टूरिस्ट खिंचे चले आते हैं. 

g

शिक्षा और रोजगार के मामले में भी महाकौशल क्षेत्र का सबसे बड़ा केंद्र जबलपुर शहर माना जाता है. जहां मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा शिक्षित लोग रहते हैं. इंडियन आर्मी का सबसे बड़ा केंद्र होने के साथ ही यहां प्रदेश के सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी भी है. शिक्षा के मामले में लॉ, फैशन, मेडिकल, इंजीनियरिंग से लेकर हर क्षेत्र में शिक्षा के अवसर इस शहर में है.

h

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एमपी हाईकोर्ट होने के साथ ही प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर भी है. रोड कनेक्टिविटी हो या रेल की कनेक्टिविटी, चाहे एयरपोर्ट कनेक्टिविटी. हर मामले में कनेक्टिविटी में यह शहर बेहतर है. जहां आना-जाना काफी आसान है. यह शहर देश के कई शहरों को जोड़ने का भी काम करता है.

i

भारत में सर्वाधिक डिफेंस की फैक्ट्रियां जबलपुर शहर में ही है. जहां एक या दो नहीं बल्कि चार डिफेंस फैक्ट्रियां हैं. जो कि भारतीय सेना को मजबूत करने का काम करती है. यही कारण है जबलपुर को डिफेंस सिटी भी कहा जाता है.

j

देशभर में स्वच्छता के मामले में जबलपुर शहर 5वें स्थान पर और एमपी में दूसरे स्थान पर है. जबकि स्वच्छ वायु की रैंकिंग में भी जबलपुर शहर देशभर में दूसरा और एमपी में भी दूसरा स्थान रखता है. इस शहर से मां पुण्य सलिला नर्मदा नदी होकर गुजरती हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

जबलपुर को क्यों बोलते हैं MP की शान? यह कहानी बनाती है खास



Source link