टीम इंडिया से बाहर होगा 5 हजार से ज्यादा रन ठोकने वाला बल्लेबाज, 24 साल के विकेटकीपर की चमकेगी किस्मत

टीम इंडिया से बाहर होगा 5 हजार से ज्यादा रन ठोकने वाला बल्लेबाज, 24 साल के विकेटकीपर की चमकेगी किस्मत


Indian Cricket Team: एशिया कप 2025 अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है. सुपर-4 में टीमों के बीच टक्कर जारी है. 28 सितंबर को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इसके खत्म होने के बाद भी क्रिकेट का खुमार भारत में छाया रहेगा क्योंकि तुरंत बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर सकता है. इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए 5 हजार से भी ज्यादा रन ठोकने वाला तूफानी बल्लेबाज नहीं होगा. इस प्लेयर के स्थान पर 24 साल के बल्लेबाज की किस्मत चमक सकती है. 

कौन है ये बल्लेबाज?

ये तूफानी बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि स्टार ऋषभ पंत हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक पंत दो मैच की इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. यह टेस्ट सीरीज 2-14 अक्टूबर के बीच खेली जानी है. ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत के उप-कप्तान रहे थे लेकिन मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के दौरान उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया. वह इस मैच में लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट में नहीं खेल सके. पंत के स्थान पर सीरीज के अंतिम मैच में एन जगदीशन को टीम में शामिल किया गया था. 

Add Zee News as a Preferred Source


कैसी है पंत की हालत?

वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समय ऋषभ पंत स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग से गुजर रहे हैं. बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग शुरू करने से पहले बीसीसीआई की मेडिकल टीम की ओर से अपडेट का इंतजार किया जा रहा है. पंत की वापसी के लिए कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की गई है. उनके स्थान पर युवा ध्रुव जुरेल को मौका मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढे़ं.. तूफानी बल्लेबाज की टीम में सरप्राइज एंट्री, खबर सुनकर कांप उठेगा पाकिस्तान, बोर्ड ने किया ऐलान

एन जगदीशन बैकअप विकल्प

पंत यदि नहीं शामिल होते हैं तो पहली च्वाइस ध्रुव जुरेल होंगे. जुरेल इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया का हिस्सा थे उन्होंने पंत के स्थान पर दो मैच में विकेटकीपिंग की थी. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग की थी. अगर चयनकर्ता वेस्टइंडीज सीरीज के लिए दूसरे विशेषज्ञ विकेटकीपर का चयन करते हैं, तो एन जगदीशन बैकअप विकल्प हो सकते हैं. यह भी माना जा रहा है कि चयनकर्ता टेस्ट सीरीज के लिए नितीश कुमार रेड्डी और देवदत्त पडिक्कल के नाम पर विचार कर सकते हैं. पहला मैच 2 अक्तूबर को होगा जबकि दूसरा मैच 10 अक्टूबर से शुरू होगा.



Source link