नरसिंहपुर में शारदीय नवरात्रि का आगाज: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, हजारों स्थानों पर होगी माँ दुर्गा की स्थापना – Narsinghpur News

नरसिंहपुर में शारदीय नवरात्रि का आगाज:  मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, हजारों स्थानों पर होगी माँ दुर्गा की स्थापना – Narsinghpur News


नरसिंहपुर में शारदीय नवरात्रि का आगाज

नरसिंहपुर जिले में सोमवार से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। प्रथम दिवस पर जिलेभर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। भक्तों ने माँ दुर्गा को जल अर्पित किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

.

सदरमडिया सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में भक्तिमय माहौल रहा। माँ के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो उठे। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों ने माँ दुर्गा के दरबार में माथा टेका। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। नौ दिनों तक होने वाले अनुष्ठानों को लेकर भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है।

जिलेभर में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां प्रारंभ हो चुकी हैं। नरसिंहपुर जिले में हजारों स्थानों पर माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। इन स्थानों पर नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा होगी। प्रतिदिन विशेष पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन और विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



Source link