राजमणि केवट को गंभीर हालत होने की वजह से रीवा रेफर किया गया है।
मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में रामपुर गांव के पास सोमवार रात करीब 9 बजे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। दोनों बीएसएनएल का काम करके सीधी से लौट रहे थे।
.
हादसे में बाइक चालक केशव प्रसाद केवट (45) और उनके साथी राजमणि केवट (66) घायल हो गए। दोनों रोझऊ टोला भीर के रहने वाले हैं। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया गया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार किया।
घायल केशव का इलाज नईगढ़ी में चल रहा है।
राजमणि केवट की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। केशव प्रसाद का इलाज नईगढ़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।