मिडिल क्लास के लिए खुशखबरी! Honda की स्कूटी हुईं सस्ती, नयी जीएसटी दरों के बाद दामों में भारी कटौती, अब ये है कीमत

मिडिल क्लास के लिए खुशखबरी! Honda की स्कूटी हुईं सस्ती, नयी जीएसटी दरों के बाद दामों में भारी कटौती, अब ये है कीमत


Last Updated:

Honda Two Wheelers Cheap Now: सरकार ने 110 सीसी और 125 सीसी स्कूटी पर जीएसटी 28 से घटाकर 18 प्रतिशत किया. इसके बाद होंडा स्कूटी और होंडा एक्टिवा स्मार्ट की कीमतों में काफी कमी आएगी. मिडिल क्लास को इससे सीधा फायदा पहुंचेगा. जानते हैं नयी कीमत.

रोहतास. सरकार ने आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है और जीएसटी दरों में बदलाव किया है. अब तक 110 सीसी और 125 सीसी सेगमेंट की स्कूटी पर 28 प्रतिशत जीएसटी लागू था, जिससे इनकी कीमत अपेक्षाकृत ज्यादा होती थी. लेकिन नए नियम के तहत आज से जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इसका सीधा लाभ मिडिल क्लास परिवारों को मिलेगा जो इस श्रेणी की स्कूटियों के सबसे बड़े खरीदार हैं.

होंडा स्कूटी 110 सीसी
इस स्कूटी का अब तक एक्स-शोरूम प्राइस 83,213 रुपये था. रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और एक्सेसरीज जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत 1,02,500 रुपये तक पहुंच जाती थी. जीएसटी कटौती के बाद आज से इसके एक्स-शोरूम कीमत में लगभग 6,000 रुपये की कमी आएगी और ऑन-रोड कीमत में लगभग 7,500 रुपये की राहत मिलेगी.

इसका मतलब है कि ग्राहक अब इस स्कूटी को पहले से काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं. होंडा स्कूटी 110 सीसी माइलेज और कम मेंटेनेंस लागत की वजह से मिडिल क्लास परिवारों खासकर महिलाओं के लिए पॉकेट-फ्रेंडली विकल्प बनी हुई है.

होंडा एक्टिवा स्मार्ट 125 सीसी
इस स्कूटी की ऑन-रोड कीमत अब तक 1,25,386 रुपये थी. नए नियमों के तहत इसके दाम में लगभग 12,000 रुपये की कमी आएगी. होंडा एक्टिवा स्मार्ट 125 सीसी माइलेज, आराम और भरोसे के लिहाज से मिडिल क्लास परिवारों की पसंदीदा स्कूटी रही है. जीएसटी कटौती के बाद यह स्कूटी और किफायती बन जाएगी, जिससे ग्राहक इसे आसानी से, कम पैसे में घर ले जा सकते हैं.

इस त्योहार हो सकती है जमकर बिक्री
लोकल 18 की टीम ने सासाराम के नजदीकी होंडा शोरूम का दौरा किया और वहां के सेल्स मैनेजर तबरेज खान से बातचीत की. तबरेज खान ने बताया कि जीएसटी में कटौती के बाद ग्राहकों की रुचि बढ़ेगी और त्योहारों के सीजन में इन स्कूटियों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है. उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम न केवल आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा है बल्कि टू-व्हीलर मार्केट को भी नई रफ्तार देगा.

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की … और पढ़ें

homebihar

Honda की स्कूटी हुईं सस्ती, नयी जीएसटी दरों के बाद दामों में भारी कटौती!



Source link