मध्यप्रदेश की शान और भारत की पारंपरिक विरासत बाग प्रिंट ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना लोहा मनवाया है। धार जिले के युवा शिल्पकार मोहम्मद खत्री ने उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर कोकन में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित इंटरनेशनल हैंडीक्राफ्ट फेस्टिवल
.
फरगना रीजन के गवर्नर ने दिया सम्मान
महोत्सव में मोहम्मद खत्री को उनकी उत्कृष्ट बाग प्रिंट कला और परंपरा को संजोने के लिए ‘मास्टर ऑफ द बेस्ट क्राफ्ट’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें उज़्बेकिस्तान के फरगना रीजन के गवर्नर खैरुल्लो बोज़ारोव ने प्रदान किया। विदेशी फैशन डिजाइनर्स और कला समीक्षकों ने खत्री की बाग प्रिंट कला को “सस्टेनेबल टेक्सटाइल का भविष्य” बताया। उन्होंने माना कि बाग प्रिंट वैश्विक फैशन में नई दिशा देने वाली कला है।
उमर खत्री बाग के बारे में उज्बेकिस्तान में बताते हुए।
पहले भी दुनिया को दिखाई कला की ताकत
मोहम्मद खत्री इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी छाप छोड़ चुके हैं। वर्ष 2017 में उन्हें बैंकॉक में इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर क्रिएशन अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, मलेशिया के कुआलालम्पुर इंटरनेशनल क्राफ्ट्स फेस्टिवल में भी उन्होंने बाग प्रिंट की अनूठी परंपरा को दुनिया के सामने पेश किया। देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भी उनकी कारीगरी लगातार दर्शकों का दिल जीतती रही है।