रतलाम में सियार का छह लोगों और बकरियों पर हमला: घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया; ग्रामीणों ने तलाश कर सियार को मार गिराया – Ratlam News

रतलाम में सियार का छह लोगों और बकरियों पर हमला:  घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया; ग्रामीणों ने तलाश कर सियार को मार गिराया – Ratlam News


रतलाम के नामली थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ी और भदवासा में जंगली जानवर ने आधा दर्जन लोगों व बकरियों पर हमला कर दिया। हमला खेतों में काम कर रहे लोगों पर हुआ है। रात में ग्रामीणों ने जानवर की तलाश कर उसे मार दिया। हमला करने वाला जानवर सियार बताया जा रहा

.

घटना सोमवार शाम 6 से 7 बजे के बीच की है। गांव सिखेड़ी में कुछ लोग खेत में थे। तभी एक जानवर ने उन पर हमला कर दिया। जैसे-तैसे उन्होंने शोर शराबा कर अपनी जान बचाई। इसके बाद सियार जैसे दिखने वाला जानवर खेतों के रास्ते गांव भदवासा की तरफ गया।

इस दौरान जो बीच में आता गया, उस पर वह हमला करता चला गया। दोनों गांवों के ग्रामीणों को इस बात की जानकारी ली तो जानवर को तलाशने में जुटे। वहीं घायलों को तुरंत नामली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार कर रात में रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हालांकि गंभीर रूप से कोई घायल नहीं है। लेकिन 48 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

यह लोग हुए घायल लक्ष्मण (50) पिता मांगीलाल जाट, कंचन (45) पति लक्ष्मण जाट, मंजू (52) पति कैलाश तीनों निवासी सिखेड़ी एवं शाहिद (27) पिता शेर खां, रवीना (12) पिता भंवर लाल, रमेश शर्मा (60) घायल हो गए। 7 से 8 बकरियों को भी अपना निशाना बनाया।

रात में तलाश कर मारा दोनों गांवों में जंगली जानवर के हमले की खबर आग की तरह फैली। नामली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। भदवासा के ग्रामीणों ने रात में ही हमला करने वाले जानवर की तलाश किया। एक स्थान पर मिलने पर लोगों ने उसे लाठियों से पीट-पीट कर मार दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उसे नहीं मारते तो वह राह चलते कई लोगों पर हमला कर सकता था।

नामली थाना प्रभारी रमेश कोहली ने बताया कि सिखेड़ी व भदवासा के बीच खेतों के रास्ते पर जो भी आया, उस पर सियार ने हमला किया है। 6 लोग घायल थे, जिनका प्राथमिक उपचार कर रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। ग्रामीणों ने सियार को मार दिया है।

सियार के हमले घायल ग्रामीण



Source link