Last Updated:
Sun Flower Gardening Tips: घर की शोभा बढ़ाने के लिए हम सूरजमुखी का पौधा लगा सकते हैं. आज हम आपको गार्डन में सही तरीके से लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं.
अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि सूरजमुखी का पौधा कैसा लगता है तो आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद, आप बोलें कि बेहद ही खूबसूरत. अगर ऐसा है तो आप भी इसे अपने गार्डन में ज़रूर लगाना पसंद करेंगे, अगर हां, तो फिर यह खबर आपके लिए है, आज हम आपको गार्डन में सूरजमुखी का पौधा लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं. वैसे एक नहीं बल्कि कई फायदों के लिए सूरजमुखी के बीज को बेस्ट आहार भी माना जाता है. ऐसे में गार्डन में लगाने के बाद इसके बीज को भी आप आहार में शामिल कर सकती हैं. आप इसे गमला में भी उगा सकती हैं, तो आइए जानते हैं.

इन चीजों की पड़ेगी ज़रूरत
सूरजमुखी का बीज
गमला
खाद
मिट्टी
पानी.

किसी भी फल और फूल को गार्डन में उगाने के लिए ज़रूरी है कि उसका बीज उत्तम किस्म का होना चाहिए. अगर बीज सही नहीं है हो तो आप कितना भी मेहनत कर लीजिए पौधा कभी भी नहीं उगेगा. इसलिए बीज का सही चुनाव करना किसी भी पौधे के लिए बेहद ज़रूरी होता है. ऐसे में आप सूरजमुखी का बीज लेने के लिए इधर-उधर न जाकर आप किसी बीज भंडार जा सकते हैं. यहां आसानी से अच्छे किस्म के बीज मिल सकते हैं.

बीज खरीदने के बाद मिट्टी को सही से तैयार करना बहुत ज़रूरी है. इसके लिए सबसे पहले मिट्टी को अच्छे से खुरेंच दीजिए और के दिन के लिए धूप में छोड़ दीजिए. अगले दिन मिट्टी में एक से दो मग खाद को अच्छे से मिक्स कर दें और मिट्टी को गमले में अच्छे से डाल दें. गमले में मिट्टी को डालने के बाद बीज को लगभग 1-2 इंच गहरा लगा दीजिए और एक मग पानी भी ज़रूर डाल दीजिए.

पौधे के विकास के लिए खाद का सही होना भी बहुत ज़रूरी है. कई लोग केमिकल खाद का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से पौधे मर जाते हैं. ऐसे में आप केमिकल खाद का इस्तेमाल न करके प्राकृतिक खाद का ही इस्तेमाल करें. जैसे-गाय और भैंस का गोबर. इसके अलावा आप जैविक खाद या कम्पोस्ट खाद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे पौधे का विकास अच्छा होता है और फल भी अच्छे होते हैं.

गमले में मिट्टी, बीज और खाद डालने के बाद मसय-समय पर सिंचाई करना भी बहुत ज़रूरी है. इसके इसके लिए सप्ताह में एक से दो दिन पानी ज़रूर डालें. समय के साथ पौधे के आसपास अतिरिक्त घर जम दिखाई देने लगते हैं ऐसे में उनकी सफाई भी करते रहे. (आसानी से उगाएं ये 21 तरह के पौधे) पौधे को मौसमी कीड़ों से दूर रखने के लिए नेचुरल स्प्रे का भी छिड़काव करते रहे. लगभग चार से पांच महीने में पौधे का फूल और इसका बीज काटने के लिए तैयार हो जाता है.

ढेर सारी पीली पंखुड़ियों से भरा सूरजमुखी का फूल किसी को भी आकर्षित कर सकता है. बहुत से लोग अपने घर के बगीचे में सूरजमुखी का पौधा लगा देखना चाहते हैं. आप भी अगर ऐसी चाहत रखते हैं तो बेहद आसानी से सूरजमुखी का पौधा गमले में रोप सकते हैं. सूरजमुखी का पौधा औषधीय गुणों से भी भरपूर माना जाता है.

सूरजमुखी के पौधे को बड़े गमले में लगाएं क्योंकि यह तेजी से बढ़ता है.
अगर आप बगीचे में सूरजमुखी लगा रहे हैं तो बीजों को पंक्ति में बोएं.
सूरजमुखी के पौधे को हवा से बचाने के लिए आप उसके चारों ओर लकड़ी या बांस की टेक लगा सकते हैं.

सूरजमुखी का पौधा उगाना काफी आसान है और यह बड़ों के साथ ही बच्चों के लिए भी एक मजेदार गतिविधि हो सकती है. इसके पीले और चमकीले फूल किसी भी बगीचे की शोभा बढ़ा देते हैं. तो आपके घर में बने गार्डन को तो खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे ये फूल.

सूरजमुखी दुनिया के लगभग हर क्षेत्र में लोकप्रिय रूप से उगाए जाते हैं. अपने विशाल, चमकीले रंग के फूलों के लिए जाने जाने वाले इन पौधों का उपयोग सजावटी उद्देश्यों के लिए किया जाता है. सूरजमुखी के बीज मनुष्यों द्वारा उनके पोषण संबंधी लाभों के कारण भी खाए जाते हैं, जिसमें मधुमेह, मोटापा और हृदय रोग के जोखिम को कम करना शामिल है.