MP Weather LIVE: देशभर से विदाई…लेकिन एमपी में नवरात्र में भी बरसेंगे बादल, नए सिस्टम का दिखेगा असर!

MP Weather LIVE: देशभर से विदाई…लेकिन एमपी में नवरात्र में भी बरसेंगे बादल, नए सिस्टम का दिखेगा असर!


भोपाल. मध्य प्रदेश के कई जिलों में रविवार को भी हल्की बारिश का दौर जारी रहा. इस दौरान राजधानी भोपाल सहित उज्जैओंन, नर्मदापुरम, जबलपुर, मंडला और नरसिंहपुर जैसे जिलों में बारिश हुई. रविवार को भोपाल में दिन के समय तेज हवाओं के साथ ही बारिश हुई. महाकाल की नगरी उज्जैन में शाम के समय अचानक बादलों ने आसमान में डेरा डाला और तेज बारिश का दौर शुरू हो गया.

कोलार डैम के खोले गए दो गेट

दूसरी ओर भोपाल के पास स्थित कोलार डैम के इस सीजन में पहली बार 2 गेट खोले गए. बता दें, यहां के पानी से राजधानी भोपाल की करीब 40% आबादी की प्यास बुझती है. साथ ही शहर के ही कलियासोत डैम के 2 और भदभदा डैम का एक गेट खोला गया. फिलहाल सिर्फ केरवा डैम ही ऐसा बचा है, जिसके गेट इस सीजन में अब तक नहीं खुले है.

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, मौसम विभाग के अनुसार 22 से 25 सितंबर के बीच बंगाल की खाड़ी से नया सिस्टम बन सकता है, जिससे पूर्वी और दक्षिण पूर्वी मप्र के जिलों में दोबारा बारिश हो सकती है. ऐसे में बालाघाट, मंडला, सिवनी, डिंडोरी, छिंदवाड़ा सहित आसपस के इलाकों में बारिश का दौर लौट सकता है.

जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और बड़वानी
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: ग्वालियर – 36°C (सबसे ज्यादा), खजुराहो (छतरपुर) – 35.6°C, टीकमगढ़ – 34.8°C, श्योपुर – 34.6°C, दतिया – 34.3°C, नर्मदापुरम – 34.1°C
न्यूनतम तापमान: पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 19.6°C (सबसे कम), राजगढ़ – 21.2°C, छिंदवाड़ा/नरसिंहपुर/बैतूल – 22°C, सागर – 22.2°C, खंडवा/खरगोन/रतलाम – 22.4°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 36°C
जबलपुर – 33.2°C
उज्जैन – 32.5°C
भोपाल – 31.6°C
इंदौर – 31°C



Source link