अवैध रेत परिवहन पर खैरलांजी पुलिस का एक्शन: बालाघाट की चंदन नदी के चुटिया-गुनई घाट से जब्त हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली – Balaghat (Madhya Pradesh) News

अवैध रेत परिवहन पर खैरलांजी पुलिस का एक्शन:  बालाघाट की चंदन नदी के चुटिया-गुनई घाट से जब्त हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली – Balaghat (Madhya Pradesh) News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ट्रैक्टर चालक।

बालाघाट के खैरलांजी पुलिस ने मंगलवार को चंदन नदी के चुटिया-गुनई घाट से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई की है। पुलिस ने रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

.

यह कार्रवाई खुरसीपार और चुटिया गांव के बीच की गई। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि इस घाट से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुरसीपार निवासी सुलभ पिता महेन्द्र लिल्हारे (29) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बीएनएस, खान एवं खनिज अधिनियम और गौण खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Source link