इत्तेफाक या किस्मत… सबसे ज्यादा शतकों से भी खास विराट का ये रिकॉर्ड, गेंदबाजी में कर दिखाया ऐतिहासिक करिश्मा

इत्तेफाक या किस्मत… सबसे ज्यादा शतकों से भी खास विराट का ये रिकॉर्ड, गेंदबाजी में कर दिखाया ऐतिहासिक करिश्मा


Virat Kohli Records: टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. चाहे फॉर्मेट कोई भी हो लेकिन विराट कोहली ने बल्ले से अपने नाम कई ऐसे आंकड़े हैं जहां पहुंचना बड़े-बड़े धुरंधरों के लिए मुश्किल है. लेकिन गेंद से भी उनके नाम एक स्पेशल रिकॉर्ड दर्ज है. ये रिकॉर्ड विराट कोहली के लिए बेहद स्पेशल है क्योंकि दुनिया के चुनिंदा गेंदबाज ही इस आंकड़े को हासिल करने में कामयाब हुए हैं. विराट कोहली ने भी टी20 इंटरनेशनल में ऐसे आंकड़े को हासिल किया जिसमें बड़े-बड़े दिग्गज गेंदबाजों के भी नाम नहीं हैं. 

विराट कोहली के बल्ले से रिकॉर्ड्स

बल्ले से विराट कोहली के रिकॉर्ड्स की बात करें तो वह वनडे फॉर्मेट में दुनिया के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. वह अभी तक 51 शतक ठोक चुके हैं. वहीं, टेस्ट में भी विराट कोहली ने कई कारनामें किए हैं और सबसे ज्यादा टेस्ट रन ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाजों की टॉप-5 लिस्ट में हैं. लेकिन कोहली ने 10 हजार रन के आंकड़े को छूने से पहले ही टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया, जिससे हर कोई हैरान था. आईपीएल के बीच कोहली ने टेस्ट को अलविदा कहा.

Add Zee News as a Preferred Source


बॉलिंग का स्पेशल रिकॉर्ड 

विराट कोहली के नाम टी20 में भी बल्ले से कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. लेकिन बॉलिंग से भी किस्मत से उनके नाम स्पेशल रिकॉर्ड दर्ज हुआ. इसे हम इत्तेफाक भी कहें तो गलत नहीं होगा. इंटरनेशनल में विराट कोहली ने चुनिंदा मैचों में ही गेंदबाजी की है. साल 2011 में भारतीय टीम एक टी20 मैच में इंग्लैंड की टीम को टक्कर दे रही थी. इस मैच में विराट कोहली ने गेंदबाजी की और टी20 करियर की पहली ही गेंद पर कमाल कर दिया.

ये भी पढे़ं…  श्रेयस अय्यर का चौंकाने वाला फैसला, BCCI को लिख दिया लेटर, खबर से मचा कोहराम

3 भारतीय ही कर पाए ये कारनामा

विराट कोहली ने जो कारनामा किया है वो तीन खिलाड़ी ही अभी तक कर पाए हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर केविन पीटरसन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. सबसे पहले साल 2006 में अजीत अगरकर ने ये कारनामा किया था. इसके बाद 2009 में प्रज्ञान ओझा ने भी अपने टी20 करियर की पहली गेंद पर विकेट झटककर इस लिस्ट में जगह बनाई थी. इसके बाद 2011 में विराट ने ये करिश्मा कर दिखाया.



Source link