महिला सुरक्षा के लिए झाबुआ में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान: 10 दिन चलेगा विशेष कार्यक्रम, स्कूली बच्चों और रक्षा सखी टीम ने लिया हिस्सा – Jhabua News

महिला सुरक्षा के लिए झाबुआ में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान:  10 दिन चलेगा विशेष कार्यक्रम, स्कूली बच्चों और रक्षा सखी टीम ने लिया हिस्सा – Jhabua News


मध्यप्रदेश पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान ‘मैं हूं अभिमन्यु’ का तीसरा चरण शुरू किया है। यह अभियान 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में चलेगा।

.

झाबुआ में पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया के नेतृत्व में जागरूकता परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षा सखी टीम, स्कूली छात्र-छात्राएं और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना है। उन्होंने बच्चों को समानता, सम्मान और आपसी सहयोग के मूल्यों की शिक्षा देने पर जोर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक, बैनर, पैम्फलेट और पोस्टर का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे महिलाएं और किशोरियां अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को चॉकलेट-टॉफी बांटी गई और सेल्फी अभियान का आयोजन किया गया।



Source link