England Cricketer Freya Davies Retirement: इंग्लैंड की तेज गेंदबाज फ्रेया डेविस ने 29 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया है. उनके इस फैसले क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी. फ्रेया ने वकील बनने का फैसला किया है. उन्होंने 2019 से 2023 तक इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका मिला. वह दो साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पा रही थीं और वापसी के लिए लगातार मेहनत की. इसके बावजूद वह आगे खेलना नहीं चाहती हैं. वह चार साल तक ही इंटरनेशनल मैच खेल पाईं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच
फ्रेया डेविस अब एक ट्रेनी सॉलिसिटर के रूप में कानून के क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगी. इसके साथ ही उनका 15 साल का शानदार करियर समाप्त हो गया. डेविस ने मार्च 2019 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और आखिरी बार उन्होंने 2023 में बर्मिंघम के एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था.
इंग्लैंड क्रिकेट ने जारी किया बयान
इंग्लैंड क्रिकेट ने एक बयान में लिखा, ”फ्रेया डेविस को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, जिन्होंने सॉलिसिटर बनने के लिए क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अपने करियर में उन्होंने इंग्लैंड के लिए 35 मैच खेले. भविष्य के लिए शुभकामनाएं, फ्रेया!” मैदान के बाहर डेविस ने कानून में अपनी रुचि को आगे बढ़ाया है. उन्होंने एक लीगल प्रैक्टिस कोर्स (एलपीसी) और एक एलएलएम पूरा किया है. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को मजबूत तरीके से खत्म करते हुए कानूनी करियर में जाने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI Test: कमबैक के बाद अब OUT! टीम इंडिया से बाहर होगा तिहरा शतकधारी, RCB स्टार की खुलेगी किस्मत
फ्रेया डेविस का करियर
फ्रेया डेविस ने सिर्फ 14 साल की उम्र में ससेक्स के साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की और जल्दी ही घरेलू क्रिकेट में एक प्रमुख खिलाड़ी बन गईं. उन्होंने वेस्टर्न स्टॉर्म, साउथ ईस्ट स्टार्स, लंदन स्पिरिट, वेल्स फायर, सदर्न वाइपर्स और हैम्पशायर जैसी टीमों के लिए खेला. उन्होंने ससेक्स की 2013 काउंटी चैंपियनशिप की जीत में एक अहम भूमिका निभाई और अपने टीम के लिए 86 मैच खेले.
ये भी पढ़ें: ‘गॉड गिफ्टेड…’, खुल गया अभिषेक शर्मा के तूफानी छक्कों का राज, युवराज सिंह ने ऐसे बना दिया सुपरस्टार
डेविस का आखिरी मैच
2019 में डेविस 19 विकेट लेकर महिला क्रिकेट सुपर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं. उन्होंने 2019 और 2023 के बीच 9 वनडे और 26 टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान 10 और 33 विकेट लिए. उनका आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 21 सितंबर को रोज बाउल में वन-डे कप फाइनल में हैम्पशायर के लिए लंकाशायर के खिलाफ था. इस टूर्नामेंट में हैम्पशायर उप-विजेता रहा. उन्होंने 14 मैचों में 19 विकेट लिए.