शहर में रोज 80 नए बिजली कनेक्शन हो रहे हैं। सिर्फ 725 दिनों में शहर में 61 हजार से ज्यादा कनेक्शन हुए। बिजली मामलों के जानकारों का कहना है कि ट्रिपिंग कम करने के लिए बिजली कंपनी को अब लोड मैनेजमेंट करना होगा। जिन ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड
.
ऐसा नहीं किया तो ट्रिपिंग की समस्या बढ़ती जाएगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, जुलाई 2023 से लेकर अगस्त 2025 तक 25 महीनों में 60 हजार लोगों ने नए कनेक्शन लिए। इस हिसाब से रोजाना औसतन 80 लोगों ने नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया।
शहर में बिजली सप्लाई के लिए 600 से ज्यादा फीडर्स हैं। इनसे 17 हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर जुड़े हैं, जिनके जरिए हमारे घरों तक बिजली सप्लाई होती है। नए और पुराने शहर के लगभग 900 से अधिक ट्रांसफार्मर ओवरलोडेड हैं। इसके कारण अक्सर बिजली गुल होना यानी ट्रिपिंग की समस्या ज्यादा होती है।
बिजली कंपनी के रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर एस.के. श्रीवास्तव का कहना है कि लोड का असेसमेंट करके ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर वाले इलाकों में अच्छी कंडीशन वाले पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करनी चाहिए। जो ट्रांसफार्मर बिल्कुल पुराने और खराब हो चुके हैं, उनकी जगह नए ट्रांसफार्मर लगाना चाहिए। किसी भी ट्रांसफार्मर की क्षमता से 80% लोड को ही 100% माना जाता है।
नए कनेक्शन लेने की यह प्रक्रिया: नए कनेक्शन के लिए पोर्टल https://saralsanyojan.mpcz.in:8888/home या UPAY ऐप पर जाकर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
बीपीएल परिवारों को 5 रुपए में दे रहे नया कनेक्शन
सिटी सर्कल भोपाल के जीएम बीबीएस परिहार ने बताया कि सिटी सर्कल में नया कनेक्शन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी तीन खास वजहें हैं। पहली, राज्य सरकार की योजना के तहत बीपीएल श्रेणी के परिवारों को 5 रुपए में नया कनेक्शन दिया जा रहा है। जो लोग अवैध कनेक्शन के जरिए बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे, उनमें से भी कई लोगों ने वैध कनेक्शन ले लिए हैं। तीसरा कारण यह है कि नया मकान लेने पर कनेक्शन भी नया लिया जाता है।