Last Updated:
Abhishek Sharma Run Out: अभिषेक शर्मा की बहन डॉक्टर कोमल शर्मा मैदान पर भाई के चौकों-छक्कों के दौरान उन्हें चीयर करती नजर आई. हालांकि शतक से चूकते हुए रनआउट होने पर वो खासी निराश दिखी.
अभिषेक कैसे हुए रनआउट?
अभिषेक शर्मा शानदार पारी खेलकर भी बदकिस्मत रनआउट का शिकार हो गए. उन्होंने 37 गेंदों पर 75 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे. मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बैकवर्ड प्वॉइंट की ओर शॉट खेला. यहां फील्डिंग कर रहे रिशाद हुसैन ने डाइव लगाकर गेंद रोकी और शानदार थ्रो सीधा बॉलर एंड पर मारा. मुस्तफिजुर ने गेंद को पकड़ते ही तेजी से बेल्स उड़ा दिए. अभिषेक डाइव लगाकर क्रीज तक लौटने की कोशिश में चूक गए. लगातार दूसरे मैच में बड़ी पारी खेलकर वे आउट हुए.
अभिषेक शर्मा के आउट होते ही टीवी स्क्रीन पर अभिषेक शर्मा की बहन डॉक्टर कोमल शर्मा नजर आई. वो भाई के शतक से चूकने पर निराश नजर आई. इस वक्त सोशल मीडिया पर बहन का रिएक्शन वायरल हो रहा है. इससे पहले वो भाई के चौके-छक्कों के दौरान मोबाइल कैमरे में खास पलों को कैद करती नजर आई. हाल ही में कोमल की सगाई हुई है. वो अपने होने वाले पति और परिवार के साथ इस वक्त दुबई में एशिया कप का लुत्फ उठा रही हैं.
कौन हैं डॉक्टर कोमल?
डॉ. कोमल शर्मा पेशे से डॉक्टर हैं. क्रिकेटर परिवार से होने के बावजूद कोमल ने पढ़ाई को प्राथमिकता दी और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाया. वह अपने भाई अभिषेक की सबसे बड़ी सपोर्टर मानी जाती हैं. अभिषेक कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं कि बहन ने हमेशा उनका उत्साह बढ़ाया है और क्रिकेट पर फोकस करने की सलाह दी है. वहीं, कोमल भी सोशल मीडिया पर अक्सर भाई की उपलब्धियों पर गर्व जताती हैं. परिवार में पिता राजकुमार शर्मा खुद क्रिकेट कोच रहे हैं जबकि बहन कोमल ने अलग राह चुनकर सफलता हासिल की है.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें