Last Updated:
अभिषेक शर्मा जल्द ही वनडे में डेब्यू कर सकते हैं. एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद अभिषेक को वनडे टीम में एंट्री मिल सकती है. भारतीय टीम इस साल के अंत तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है जहां अभिषेक अपने वनडे करियर आगाज कर सकते हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया मुताबिक, चयनकर्ता अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को एशिया कप में उनके प्रदर्शन के आधार पर वनडे टीम में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि चयनकर्ता दबाव की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता से प्रभावित हैं, खासकर 21 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच में गिल के साथ उनकी साझेदारी के बाद. पिछलें साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पंजाब के इस बल्लेबाज ने 21 मैचों में 35.40 की औसत और 197.21 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 708 रन बनाए हैं. शर्मा वर्तमान में एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 4 पारियों में 208.43 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं.
इसके अलावा, अभिषेक शर्मा का चयन तभी हो सकता है जब भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल को आराम देना चाहेगा. गिल और अभिषेक शर्मा वर्तमान में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सलामी जोड़ीदार हैं. 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे. अगर गिल को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए आराम दिया जाता है, तब भी टीम के पास केएल राहुल के रूप में एक बैकअप सलामी बल्लेबाज मौजूद है. ऐसे में यह देखना बाकी है कि अगर अभिषेक शर्मा को टीम में शामिल किया जाता है, तो भी क्या वह प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाते हैं.
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरे का वनडे शेड्यूल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा जबकि सीरीज का दूसरा वनडे 23 अक्टूबर होगा वहीं आखिरी वनडे मैच 25 अक्टूबर को खेला जाएगा. तीनों वनडे क्रमश: पर्थ, एडिलेड और सिडनी में खेले जाएंगे.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें