अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास… टी20 में हासिल की बड़ी उपलब्धि

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास… टी20 में हासिल की बड़ी उपलब्धि


Last Updated:

Abhishek Sharma historic achievement: अभिषेक शर्मा को आईसीसी ने बड़ा इनाम दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग टॉप पर बने हुए हैं. उनके 900 से ज्यादा रेटिंग अंक हो गए हैं. अभिषेक इसके साथ सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं.

अभिषेक शर्मा दिग्गज विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के क्लब में पहुंचे.
नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं. बाएं हाथ के इस विस्फोटक ओपनर ने आईसीसी की रैंकिंग में बड़ा मुकाम हासिल किया है. अभिषेक आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन हुए हैं. साथ ही अब उनके 907 रेटिंग अंक हो गए हैं. वह विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन की पारी खेलने के बाद अभिषेक की रेटिंग में उछाल आया है. भारत का यह उदीयमान ओपनर एशिया कप में लगातार एक एक बाद एक सफलता के झंडे गाड़ रहा है.

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 907 रेटिंग अंक हो गए हैं. टी20 में यह किसी भारतीय बल्लेबाज की तीसरी सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हैं. इससे पहले भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधक 912 रेटिंग अंक हासिल किए थे वहीं विराट कोहली 909 टी20 रेटिंग अंक हासिल कर चुके हैं.

अभिषेक शर्मा दिग्गज विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के क्लब में पहुंचे.
6-0…हारिस रऊफ ने भारतीय दर्शकों की ओर क्यों किया ऐसा इशारा, कहीं इसका कनेक्शन ऑपरेशन सिंदूर से तो नहीं

अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली थी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में इस होनहार ओपनर ने 50 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 24 गेंदों का सामना किया. 24 गेंदों में अर्धशतक लगाने के साथ ही अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बना दिया. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने अपने मेंटर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था. युवराज सिंह ने 28 दिसंबर 2012 को अहमदाबाद में खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 मैच के दौरान 29 गेंदों में अर्धशतक लगाया था, जो इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक था. लेकिन अब यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम हो गया है.

अभिषेक शर्मा टी20 में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
वैसे, भारत-पाकिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का ओवरऑल रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज के नाम है. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक का युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से पहले, अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना 50वां छक्का 331वीं गेंद पर लगाया और दो मौकों पर पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास… टी20 में हासिल की बड़ी उपलब्धि



Source link